महाराष्ट्र में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

मुंबई: गणेश चतुर्थी का पर्व आने में सिर्फ 4 दिन शेष हैं। महाराष्ट्र के बाजार भी पूरी तरह से गणेश मूर्तियों से सज चुके हैं। लोगों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस बीच महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों में आज यानी 15 से 18 सितंबर तक गरज के साथ वर्षा की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। वहीं, मुंबई एवं विदर्भ में सोमवार तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 सितंबर के बीच कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों एवं मराठवाड़ा के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। विदर्भ के सुदूर क्षेत्रों में शनिवार तक बहुत भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को विदर्भ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, शनिवार को पूरे महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार एवं सोमवार को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा तथा मुंबई की बात करें तो शनिवार, रविवार एवं सोमवार को गरज के साथ भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 

महाराष्ट्र के अतिरिक्त, मौसम विभाग ने गुजरात में भी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 सितंबर के बीच गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की खबर दी। साथ ही, मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव की संभावना वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। 

केरल में निपाह वायरस का कहर जारी, 24 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित

Asia Cup 2023: शुभमन गिल के शतक पर फिर पानी, फाइनल में श्रीलंका की 'स्पिन' से कैसे निपटेगा भारत ?

5वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए निकली भर्तियां, फटाफट कर लें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -