'नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का क्लाइमेक्स चल रहा है...', CM पर PK का हमला
'नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का क्लाइमेक्स चल रहा है...', CM पर PK का हमला
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपने विधानसभा में दिए गए विवादित बयान के चलते ख़बरों में बने हुए है, वही अब बृहस्पतिवार को विधानसभा में जातिगत सर्वे और आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री नीतीश ने यहां तक कह दिया कि मांझी उनकी (नीतीश) की मूर्खता से मुख्यमंत्री बने। इस मामले में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोगों ने बिहार में हल्ला किया कि नीतीश विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रधानमंत्री फेस होंगे, मगर उन्हें संयोजक तक नहीं बनाया गया। उन्हें कोई तरजीह तक नहीं दी गई।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वह केवल 42 विधायकों वाले MLA की पार्टी को चला रहे हैं। नीतीश कुमार को 75 वर्ष की उम्र में पूछ कौन रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे पिक्चर के अंत में 5 मिनट मार-धाड़ होती है, ठीक उसी तरह नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का क्लाइमेक्स चल रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है, कांग्रेस अपना नेता छोड़कर इनको क्यों प्रधानमंत्री बनाएगी। दूसरे नंबर पर तृणमूल है, तीसरे नंबर पर DMK है। तो ये पार्टियों नीतीश को अपना नेता क्यों मानेंगी। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि आप गठबंधन में ऐसी कौन सी नई चीज ला रहे हैं, जो दूसरे नहीं ला सकते हैं। नीतीश सीएम के जिस पद पर बैठे हैं, वो भी नहीं बचने वाला है। लोकसभा का चुनाव होने दीजिए, नीतीश कुमार की राजनीतिक कहानी का अब अंत आ गया है। नीतीश के जीवन का पटाक्षेप चल रहा है।

वही इससे पहले 7 नवंबर को विधानसभा में चर्चा के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में महिलाओं की साक्षरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी अगर, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ।।।, उसको ।।।। कर दो। इसी में संख्या घट रही है।' इस बयान पर कई नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी।

छात्र ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा तो टीचर ने कर दी पिटाई, छावनी में तब्दील हुआ स्कूल

'जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज रामनाम की दुशाला ओढ़ने लगे हैं': CM शिवराज

बारिश से दिल्ली के प्रदूषण में आई मामूली गिरावट, आज भी रिमझिम की उम्मीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -