'जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज रामनाम की दुशाला ओढ़ने लगे हैं': CM शिवराज
'जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज रामनाम की दुशाला ओढ़ने लगे हैं': CM शिवराज
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश का चुनावी घमासान अपने चरम पर है। मतदान के लिए अब कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में भाजपा उम्मीदवार माया सिंह के समर्थन में रैली की। इस के चलते उन्होने अपने एक इंटरव्यू कहा कि इस बार भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमारी जीत रिकॉर्ड तोड़ होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर लोगों को कांटे की टक्कर लगती है, मगर ये एकतरफा है। साथ ही कहा कि कांग्रेस एवं कमलनाथ का मतलब भ्रष्टाचार है।

क्या लाड़ली बहना स्कीम रेवड़ी नहीं है, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ये रेवड़ी नहीं, बल्कि आधी आबादी के साथ पूरा न्याय है। क्या बहनें अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाती रहेंगी, क्या महिलाओं का संसाधनों पर अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना से सफर तय किया था। फिर हम क्या विवाह योजना लेकर आए। ये सभी योजनाएं उनका अधिकार हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है, इसके जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि पार्टी की रणनीति है कि सभी बड़े नेता चुनाव लड़ेंगे। हमारे पास नेताओं की एक पूरी टोली है, इसलिए सभी चुनाव लड़ रहे हैं। शिवराज ने कहा था कि मैं चला गया तो बहुत याद आऊंगा, इसे लेकर उन्होंने कहा कि ये आत्मीयता के रिश्ते हैं। पूरा मध्य प्रदेश मेरा परिवार ह। मैंने सरकार नहीं, परिवार चलाया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरे लिए प्रभु श्री राम कभी भी चुनाव का विषय नहीं रहे। वह हमारी आस्था के केंद्र हैं। ये चुनावी मुद्दा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग प्रभु श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वह आज रामनाम की दुशाला ओढ़ने लगे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे हैं। नीतीश को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने जो अमर्यादित टिप्पणी की, उसके कारण दुखी हैं। मैं तो सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके भी नीतीश कुमार के जैसे विचार हैं। यदि नहीं तो नीतीश को विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर करें। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी घोटालेबाज पार्टी कांग्रेस हैं। जब कांग्रेस डेढ़ वर्ष के लिए सत्ता में आई तो उन्होंने बल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं कमलनाथ का मतलब भ्रष्टाचार है। 

बारिश से दिल्ली के प्रदूषण में आई मामूली गिरावट, आज भी रिमझिम की उम्मीद

4 दिसंबर से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर रहेगी नज़र

रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल के बाद अब भारत से ये रक्षा उपकरण खरीदेगा अर्मेनिया, हुई अरबों डॉलर की डील !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -