भारत को डराने के लिए चीन ने किया युद्धाभ्यास
भारत को डराने के लिए चीन ने किया युद्धाभ्यास
Share:

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सिक्किम में सीमा विवाद गहरा गया है। अब यह जानकारी सामने आई है कि चीन की सेना ने समुद्र तल से 5100 मीटर की ऊॅंचाई पर साजो सामान के साथ सैन्य अभ्यास किया। ग्लोबल टाईम्स से मिली जानकारी के अनुसार सैन्य अभ्यास में पीपुल लिबरेशन आर्मी के श्रेष्ठतम युद्धक टैंक 96 बी शामिल थे। गौरतलब है कि लगभग 5100 मीटर ऊॅंचाई पर सैन्य अभ्यास के लिए कैवेलरी ब्रिगेड को तैनात किया गया था।

इससे भारत को चीन की शक्ति का अंदाज़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार उक्त रिपोर्ट में किसी तरह का दावा नहीं किया गया। ग्लोबल टाइम्स ने जो दावा किया उसमें प्रकाशित करवाया गया है कि भारत डोकलाम में सड़क निर्माण को रोक नहीं सकेगा। गौरतलब है कि 16 जून को रोड़ के निर्माण को भारतीय सैनिकों द्वारा रोकने के बाद और भूटान के सीमावर्ती क्षेत्र में भी आपत्ति जताने के बाद से ही सिक्किम के सीमा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

हालांकि इस मामले में हैरिटायर्ड मेजर जनरल झू ने कहा कि इस क्षेत्र में सेना ठीक तरह से तैनात नहीं हो सकती है लेकिन भारत जिस तरह से भारत यहां पर सेना रख रहा है तो उससे उसका चीन के लिए रूझान नज़र आता है। यह क्षेत्र बेहद संकरा है। उनका कहना था कि भारत चीन के सड़क निर्माण कार्य को रोकने में लगा है समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के सैनिकों के फोटोज़ जारी किए जिसमें यह बात कही गई कि चीन खतरनाक हथियारों के साथ अपनी तैयारी कर रहा है।

चीन में 6000 स्‍क्रीन्‍स पर 'बाहुबली-2' मचाने वाली है सुनामी

भारत-चीन में बड़ा तनाव, चीन ने लगाया पंचशील समझौता तोड़ने का आरोप

सैटेलाइट से मिली जानकारी, हिंद महासागर में चीन बढ़ा रहा अपनी सैन्य शक्ति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -