सैटेलाइट से मिली जानकारी, हिंद महासागर में चीन बढ़ा रहा अपनी सैन्य शक्ति
सैटेलाइट से मिली जानकारी, हिंद महासागर में चीन बढ़ा रहा अपनी सैन्य शक्ति
Share:

नई दिल्ली : चीन और भारत के बीच सिक्किम सीमा को लेकर विवाद गहरा गया है। इस तनाव के दौरान भारत ने अपनी सेना को सिक्किम क्षेत्र में बढ़ा दिया है, वहीं हिंद महासागर में चीन ने अपनी नौसेना की उपस्थिति बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार चीन की नौसेना भारतीय क्षेत्र में अपनी शक्ति को बढ़ाने के प्रयास में है। भारत को चीन की हलचल की जानकारी जी सैट 7 उपग्रह के माध्यम से मिली है।

दरअसल चीन की नौसेना ने हिंद महासागर में अपने युद्ध पोत के साथ हलचल बढ़ाई है, सैटेलाईट रूक्मिणी द्वारा चीन की हलचल पर नज़र रखी जा रही है। यह सैटेलाईट भारत का पहला सैन्य सैटेलाईट है। सैटेलाईट हिंद महासागर क्षेत्र में ध्यान रखने के लिए नौसेना की सहायता कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्टीबैंड कम्युनिकेशन कम सर्विलान्स सैटेलाईट शामिल है। इस सैटेलाईट का 36 हजार किलोमीटर की ऊॅंचाई से संचालन हो रहा है। चीन जिस तरह से अपनी गतिविधियां कर रहा है वह भारत की निगरानी में हैं। भारत द्वारा प्रक्षेपित सैटेलाईट से यह जानकारी मिल रही है कि चीन अपनी नौसेना की शक्ति को बढ़ा रहा है। 

सीमा पर चीन के साथ नहीं हुई धक्का मुक्की, ट्रेंड हो रहा वीडियो

सिक्किम विवाद के बाद भारतीय समुद्री क्षेत्र की ओर बढ़ रही है चीन की गतिविधियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -