भारत-चीन में बड़ा तनाव, चीन ने लगाया पंचशील समझौता तोड़ने का आरोप
भारत-चीन में बड़ा तनाव, चीन ने लगाया पंचशील समझौता तोड़ने का आरोप
Share:

बीजिंग : सिक्किम में चीन द्वारा सीमा क्षेत्र में घुसपैठ करने का विवाद जमकर तूल पकड़ता रहा है। यह विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच चीन ने भारत पर पंचशील समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि पंचशील समझौते की नींव दोनों ही देशों द्वारा आपसी समझौते के तहत रखी गई थी। मगर अब भारत ने इसका पालन नहीं किया। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाईम्स ने कहा कि भारत को वर्ष 1962 की हार को याद करना होगा।

उसने आरोप लगाया है कि यदि भारत यह सोचता है कि वह डोंगलांग क्षेत्र में वह अपनी शक्ति का उपयोग कर चीन और पाकिस्तान के साथ वह युद्ध के लिए तैयार है तो फिर भारत को बताना होगा कि चीन की सेना की शक्ति को वह हल्के में ले रहा है।

समाचार पत्र ने कहा कि चीन डोकलम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रहा है। भारत इसके विरोध के लिए भूटान को उकसाने में लगा है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा था कि वर्ष 1962 के और वर्ष 2017 के भारत में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन भारत के विरूद्ध युद्ध के हालात बना रहे हैं मगर चीन को यह जानना होगा कि वर्ष 2017 और 1962 में अंतर है। भारत मजबूत स्थिति में है।

हालांकि ग्लोबल टाईम्स ने केंद्रीय रक्षा मंत्री जेटली की टिप्पणी पर कहा कि युद्ध में भारत को जमकर नुकसान होगा। चीन ने कहा कि भारतीय सेना को पीछे हटना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर चीन के सैनिक अपनी कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि यह बात सामने आई है कि चीन हिंद महासागर में अपने बेड़े बढ़ा रहा है। चीन ने कहा है कि भारत भूटान को उकसाने में लगा है। 

सेब से लेकर तरबूज तक इन फलों का शेप है कुछ ऐसा, नहीं देखा होगा कभी

चीन ने भारत को सबक सिखाने की धमकी दी

सीमा पर चीन के साथ नहीं हुई धक्का मुक्की, ट्रेंड हो रहा वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -