एक साल पहले ही की थी लव मैरिज, अब फंदे से लटका हुआ मिला कारोबारी का शव, जाँच में जुटी पुलिस
एक साल पहले ही की थी लव मैरिज, अब फंदे से लटका हुआ मिला कारोबारी का शव, जाँच में जुटी पुलिस
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार शाम एक युवा कारोबारी का शव उसके ही घर में फांसी से लटका हुआ बरामद हुआ है। कारोबारी अपने घरवालों से अलग पत्नी के साथ रहता था। एक वर्ष पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। खबर प्राप्त होने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कारोबारी की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। 

मिल रही खबर के अनुसार, बालको निवासी विवेक तंबोली (30) गोकुल नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड एमआईजी में अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता था। उसकी निहारिका में रवि शंकर रोड पर दुकान है। जबकि पत्नी एक निजी विद्यालय में पढ़ाती है। मंगलवार को विवेक की पत्नी रोज की भांति स्कूल गई हुई थी। घर में विवेक अकेला था। उसकी बीवी ने दोपहर में विवेक को कई बार फ़ोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ। 

वही पत्नी को लगा कि विवेक सो रहा होगा, मगर जब शाम तक भी बात नहीं हुई तो उसने पड़ोसियों को कॉल कर देखने के लिए बोला। पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। बहुत आवाज देने के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी भीतर कूद कर गए। वहां फंदे से विवेक का शव लटक रहा था। इस पर उन्होंने डायल-112 को कॉल कर इसकी खबर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। पुलिस ने बताया, विवेक के माता-पिता बालको में रहते हैं। वह शादी के पश्चात् हाउसिंग बोर्ड में किराये पर रहने लगा था तथा दुकान का संचालन करता था। चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है। इसी आधार पर आगे की तहकीकात की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके आने के पश्चात् जांच की दिशा आगे तय होगी। अभी इसे आत्महत्या ही मान रहे हैं। 

3 माह के लिए बढ़ी मुफ्त राशन योजना, केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिला दिवाली गिफ्ट

'हमें भारत को हिन्दुमुक्त मुस्लिम राष्ट्र बनाने दो..', PFI के समर्थन में यही कहना चाहते हैं ओवैसी ?

पीएफआइ पर हुई कार्रवाई को लेकर बोले गृहमंत्री, दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -