छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली सहित 2 नक्सलियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आज यानी गुरुवार (29 दिसंबर) को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने महिला नक्सली देवे कोवासी (32) और दुला सोड़ी (29) को अरेस्ट कर लिया है।

उन्होंने बताया है कि दोनों नक्सलियों के सर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (28 दिसंबर) की रात में DRG दंतेवाड़ा और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को पेट्रोलिंग में रवाना किया गया था, दल जब गोंडेरास गांव के जंगल में था, तब एक महिला और पुरुष सुरक्षा बलों को देखकर वहां से भागने लगे। 

उन्होंने बताया है कि बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दानों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या और पुलिस दल पर हमला सहित कई अन्य केस  दर्ज हैं।

झारखंड में एनकाउंटर के बाद दो नक्सली गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी

हवा में तेजस्वी का जन्मदिन मनाने के लिए सरकारी पैसे से नया प्लेन खरीद रहे नितीश कुमार ?

महाराष्ट्र: बलात्कार के आरोपी ने जेल में की ख़ुदकुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -