झारखंड में एनकाउंटर के बाद दो नक्सली गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी
झारखंड में एनकाउंटर के बाद दो नक्सली गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी
Share:

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों का नाम चंद्रभान पाहन और गोविंद बिरजिया बताया जा रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की खोजबीन जारी है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (29 दिसंबर) की सुबह से ही लोहरदगा में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। जिला पुलिस और CRPF 158वीं बटालियन का गश्ती दल जब लोहरदगा जिले के बगड़ू थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोरगो गांव से होकर गुजरा, तो पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबल के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी गोलीबारी की। एनकाउंटर के दौरान 2 उग्रवादियों चंद्रभान पाहन और गोविंद बिरजिया को अरेस्ट कर लिया गया। दोनों को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में अरेस्ट किए गए नक्सलियों के खिलाफ 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी कुख्यात नक्सली रवींद्र गंझू दस्ते के सदस्य बताए जाते हैं। बता दें कि 8 फरवरी 2022 को लोहरदगा में ऑपरेशन डबल बुल चलाया गया था। उस वक़्त रवींद्र गंझू दस्ते को काफी नुकसान हुआ था। बुधवार को भाकपा (माओवाद) संगठन के कुख्यात नक्सली अमन गंझू ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। 

हवा में तेजस्वी का जन्मदिन मनाने के लिए सरकारी पैसे से नया प्लेन खरीद रहे नितीश कुमार ?

महाराष्ट्र: बलात्कार के आरोपी ने जेल में की ख़ुदकुशी

पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर अब भाजपा नेता ओम माथुर ने दी सफाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -