भारत अगले साल लॉन्च कर सकता है चंद्रयान-3
भारत अगले साल लॉन्च कर सकता है चंद्रयान-3
Share:

बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया क‍ि भारत अगले वर्ष की तीसरी तिमाही में चंद्रमा पर अपना तीसरा मिशन चंद्रयान-3 पेश कर सकता है। कोरोना संक्रमण महामारी की वजह से अंतरिक्षयान में थोड़ी देरी हुई है। कार्य के ताजा हालात को देखते हुए अगले वर्ष की तीसरी तिमाही तक चंद्रयान-3 को पेश किया जा सकता है।

वही केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को आखिरी रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, कंसॉलिडेशन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण तथा पृथ्वी पर प्रणाली के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए कई खास परीक्षण जैसी तमाम प्रक्रियाएं सम्मिलित हैं। सिंह ने कहा कि कार्य की प्रक्रिया कोरोना महामारी की वजह से बाधित हो गई थी। अनलॉक अवधि शुरू होने के पश्चात् चंद्रयान-3 पर कार्य फिर से शुरू हो गया तथा अब यह कार्य पूरा होने के अग्रिम चरण में है।

वही इससे पूर्व चंद्रयान को लेकर इसरो प्रमुख के। सिवन ने एक बयान जारी करके 2022 में प्रक्षेपण की आशा व्यक्त की थी। के। सिवन ने बताया था कि कोरोना लॉकडाउन के कारण चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कई प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं। चंद्रयान-3 में अपने पूर्ववर्ती यानों की भांति ‘ऑर्बिटर’ नहीं होगा। के। सिवन ने बताया था, ‘हम इसपर काम कर रहे हैं। यह चंद्रयान-2 की भांति ही है, मगर इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए ऑर्बिटर को ही चंद्रयान-3 के लिए उपयोग किया जाएगा।

सुशांत सिंह के पिता की सारी कोशिशें हुई विफल, जल्द रिलीज होगी ‘न्याय: द जस्टिस’

हाथ-पाँव में पट्टी, चेहरे पर खौफ... इंदौर पुलिस ने निकाली गुंडों की परेड

2022 में बदल जाएगी यूपी के 152 रेलवे स्टेशनों की सूरत, यहां देंखे पूरी लिस्ट 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -