दिग्विजय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, BJP का तंज- 'सोनिया ने बना रखा है आंदोलन प्रभारी'
दिग्विजय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, BJP का तंज- 'सोनिया ने बना रखा है आंदोलन प्रभारी'
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा से संबंधित ट्वीट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस मुद्दे पर राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें तथा उनकी पार्टी को घेरा है। इल्जाम लगाते हुए कहा है कि सिंह हमेशा से षड्यंत्रों में सम्मिलित रहे हैं तथा कांग्रेस की अंतरिम मुखिया सोनिया गांधी ने उन्हें आंदोलनों का प्रभारी बना रखा है।

वीडी शर्मा ने मंगलवार को बताया, “दिग्विजय हमेशा से षड्यंत्र रचते रहे हैं। उनका ट्वीट आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित है, जो कि देश की स्थिति बिगाड़ने के लिए है। इंटेलिजेंस को इसकी तहकीकात करनी चाहिए। सोनिया ने उन्हें आंदोलनों का प्रभारी बना रहा है, जिससे वह मीडिया में दिखाई दिए।”

वही इस बीच, शिकायतकर्ता भोपाल निवासी प्रकाश मांडे ने कांग्रेस राज्यसभा सदस्य पर मनगढ़ंत फोटो साझा कर खरगोन हिंसा से जोड़ने का इल्जाम लगाया। शिकायत में आरोप है कि ट्वीट से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है तथा मध्य प्रदेश में धार्मिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है। वहीं, भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने बताया कि ट्वीट की शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर तमाम समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर तथा दुर्भावनापूर्ण कार्य), 465 (जालसाजी), 505(2) (सार्वजनिक शरारत) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों पर AAP सरकार ने कसी नकेल, जारी किया ये 'कड़क' आदेश

CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, जनसभा के करीब फूटा बम, जांच में जुटे अधिकारी

तमिलनाडु की DMK सरकार ने 'अयोध्या मंडपम' को अपने कब्जे में लिया, जनता ने अपने पैसों से बनवाया था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -