सिरसागंज में बाइक और कार सवार युवकों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत
सिरसागंज में बाइक और कार सवार युवकों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत
Share:

सिरसागंज : शहर में मंगलवार रात बाइक सवार युवकों और कार सवार लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है। फायरिंग के दौरान नेजा चढ़ाकर लौट रहा एक किशोर भी छर्रे लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बता दें इससे पहले भी शहर में इस हो चुकी है.

पति को डराने के लिए पत्नी ने लगाई खुद को आग लेकिन हुआ वो कि सुनकर काँप जाएंगे आप

होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव आमौर दरिगापुर निवासी विकास उर्फ उल्ला और संतोष के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। मंगलवार को दोपहर में दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने विवाद शांत करा दिया था। मंगलवार रात को विकास उर्फ उल्ला अपने साथी के साथ बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में कार सवार संतोष ने विकास को देखा तो बाइक में कार से टक्कर मार दी। संतोष ने फायरिंग शुरू कर दी तो कार से भी फायरिंग होने लगी दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

पति की दूसरी पत्नी को पहली ने फेसबुक पर कहा घोड़ी, मिली यह सजा...

इसी के साथ फायरिंग में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को सिरसागंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक युवक का शव पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई है। फायरिंग में नेजा चढ़ाकर लौटे आमौर निवासी एक किशोर छर्रे लगने से घायल हो गया।

प्रेमिका की शादी के बाद भी उससे मिलने जाता था प्रेमी, एक दिन ससुरालवालों ने देख लिया और...

लुटेरों ने की महिला की गला घोंटकर निर्मम हत्या, शव से उड़ाये गहने

नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटा युवक, दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -