कांग्रेस  की होगी सत्ता में बहाली : अमरिंदर सिंह
कांग्रेस की होगी सत्ता में बहाली : अमरिंदर सिंह
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली में संपन्न हुए एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी में पदाधिकारियों को बदलने का दौर चल रहा है इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस फिर से शानदार प्रदर्शन करेगी और सत्ता में उसकी बहाली होगी। उनका कहना था कि कांग्रेस की हार का दौर एक समयचक्र है।

एक बार तो हालात ऐसे रहे कि करण सिंह के तौर पर कांग्रेस को उत्तर भारत से केवल एक ही उम्मीदवार की सीट मिली थी। मगर बाद में फिर कांग्रेस की वापसी हुई। कांग्रेस को अपने लिए कोई चेहरा बनाना होगा। उसे नेता विशेष को लेकर दाव चलना होगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम केजरीवाल से जनता ने बहुत अपेक्षाऐं कीं इसके अनुरूप वे खुद को नहीं रख पाए जिसके कारण उन्हें पराजय का सामना करना पड़ गया। उन्होंने कांग्रेस को एक वटवृक्ष बताते हुए कहा कि राहुल को ही नेतृत्व दिया जाना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए योग्य हैं। मगर निर्णय आम सहमति से होना जरूरी है इसके लिए चुनाव का महत्व अधिक नहीं है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, आज राहुल जाऐंगे गुजरात

दिग्विजय छोड़ें मध्यप्रदेश का प्राण

निकाय चुनाव के लिए साइकिल से अलग हुआ कांग्रेस का हाथ

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -