निकाय चुनाव के लिए साइकिल से अलग हुआ कांग्रेस का हाथ
निकाय चुनाव के लिए साइकिल से अलग हुआ कांग्रेस का हाथ
Share:

लखनऊ। भले ही उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठजोड़ हुआ हो लेकिन कांग्रेस राज्य में नगरीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने पर ही बल दे रही है। राज बब्बर द्वारा पार्टी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उनका कहना था कि कांग्रेस प्रदेश में नकरीय निकाय चुनाव में किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी को ये साथ पसंद है की पंच लाईन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। मगर अब कांग्रेस नगरीय निकाय में गठबंधन नहीं चाहती है। जबकि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ साथ थे। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को 54 सीटें मिली थीं जिसमें कांग्रेस केवल 7 सीटों पर ही सिमट गई थी।

कांग्रेस को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की विधानसभासीटें तक हारनी पड़ गई थीं। माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का खेमा केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यावद और उनके विकासवादी प्रचार के कारण कुछ टिक सका था। कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने अब कहा है कि कोई भी फैसला लेने से पहले पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी थी कि वह गठबंधन पर सबकी राय ले।

इसलिए जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों और एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ एक मीटिंग रखी गई थी। बब्बर ने बताया कि पार्टी अधिकारियों से चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को और मौका देने की बात कही है।

दिग्विजय से छीना गोवा और कर्नाटक का प्रभार, बोले : मैं फिर भी खुश

दिग्विजय से गोवा का प्रभार लेने के बाद भाई लक्ष्मण सिंह ने किया ऐसा ट्वीट

दिग्विजय छोड़ें मध्यप्रदेश का प्राण

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -