मंगेतर को मिलने बुलाया और बोली- 'आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी...', फिर जो हुआ जानकर काँप उठेगी रूह
मंगेतर को मिलने बुलाया और बोली- 'आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी...', फिर जो हुआ जानकर काँप उठेगी रूह
Share:

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक लड़की ने अपने मंगेतर का क़त्ल करने की कोशिश की। दरअसल माता-पिता ने बेटी की शादी के लिए एक लड़का चुना जो युवती को पसंद नहीं आया। फिर उसने लड़के को मुलाकात करने के लिए बुलाया। मुलाकात के चलते युवती ने सरप्राइज देने के लिए लड़के को आंख बंद करने के लिए बोला तथा चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर तौर पर चोटिल हो गया तथा उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया है, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

ये मामला विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुआ। पुलिस ने बताया कि चोटिल रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 वर्षीय पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है, जबकि रामू नायडू हैदराबाद के CSIR में वैज्ञानिक हैं। रामू को पुष्पा से शादी के लिए उसके माता-पिता ने पसंद किया था। दोनों की सगाई हो चुकी थी तथा 20 मई को दोनों की शादी होने वाली थी। किन्तु पुष्पा यह शादी नहीं करना चाहती थी तथा अपने माता-पिता से इस शादी के लिए मना कर चुकी थी। किन्तु परिवार के लोग उस पर जोर डाल रहे थे। 

वही सोमवार रामुनायुडु अपनी मंगेतर पुष्पा से मुलाकात करने अनकापल्ली गया हुआ था, जहां दोनों ने पहले शॉपिंग की फिर साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर गए। तत्पश्चात, युवती ने अपने मंगेतर को सरप्राइज कुछ देने के लिए बोला तथा उसकी आंखें अपने दुपट्टे से बांध दी तथा चाकू से उसका गला रेत दिया। जिसमें वो गंभीर तौर पर घायल हो गया। घटना सामने आने के पश्चात् लड़की ने रामू के घायल होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई कहा कि वो मोटरसाइकिल से गिर गया था। मगर घायल रामू ने पुलिस अपने बयान में घटना की पूरी खबर दे दी। अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

लखनऊ में सपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

अभिनेता दिलीप को केरल हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, चलाया जाएगा ये केस

बेखौफ हुए बदमाश! घर से बाहर निकलते ही टीचर को किया गोलियों से छलनी, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -