नहीं रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सरकार ने 3 दिवसीय राजकीय शोक किया घोषित
नहीं रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सरकार ने 3 दिवसीय राजकीय शोक किया घोषित
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के पश्चात् अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, तत्पश्चात, उन्हें बागेश्वर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका देहांत हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री के निधन पर 3 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगे आधे झुके रहेंगे। सरकारी आदेश के अनुसार, मंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। जिस जिले में उनकी अंत्येष्टि होगी, वहां सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "कैबिनेट में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:" मंत्रिमंडल में पुष्कर धामी चंदन राम दास के पास दो विभाग थे। समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग, वह कल मतलब मंगलवार को ही बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसकी खबर उन्होंने ट्वीट कर दी थी। 

शौच करने घर के पीछे गई नाबालिग का हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में धर्म और जाती को देखकर हो रहे एनकाउंटर: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

बिना कपड़े बस कोट पहनकर इवेंट में आ पहुंचीं पूनम पांडे, देखकर भौचक्के रह गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -