हाथ-पैर बांध कर पत्नी को किया दफन, फिर हुआ कुछ ऐसा देखकर हर कोई रह गया दंग
हाथ-पैर बांध कर पत्नी को किया दफन, फिर हुआ कुछ ऐसा देखकर हर कोई रह गया दंग
Share:

अमेरिका के वॉशिंगटन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ जान से मारने की मंशा से एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को जिंदा जमीन में दफन कर दिया। उसने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए थे जिससे वो बाहर ना आ सके। मगर महिला की किस्मत अच्छी थी। उसने बड़ी होशियारी से अपनी नाक कब्र से थोड़ी बाहर कर ली थी। जिसके कारण वह सांस ले पा रही थी। इससे पहले उसने अपनी Apple Watch से नजदीकियों को अलर्ट मैसेज भी भेज दिया था। जिसके चलते पुलिस टीम ने को उसे रेस्क्यू करने में सहायता प्राप्त हुई। फिलहाल पुलिस ने अपराधी पति को गिरफ्तार कर  लिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मामला अमेरिका के वॉशिंग्टन का है, जहां 42 वर्ष की यांग सूक एन घटना वाले दिन घर पर अकेली थीं। तभी वहां उनके 53 वर्ष के पति चाय क्योंग एन पहुंच गए। पति एवं पत्नी में बहुत वक़्त से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने तलाक के लिए अर्जी डाल रखी थी। वो अलग-अलग रह रहे थे। यांग ने आरोप लगाया कि उस दिन (16 अक्टूबर) क्योंग ने उन्हें अगवा कर लिया था। पहले पति ने चाकू से मुझपर अटैक किया फिर हाथ-पैर बांधकर मुझे कार की डिक्की में डाल दिया। तत्पश्चात, दूर जंगल में ले जाकर उसने एक गड्ढे में मुझे धकेल दिया तथा ऊपर से मिट्टी डाल दी। इन सबके चलते यांग ने अपनी Apple Watch से दोस्तों-रिश्तेदारों को एक अलर्ट मैसेज सेंड कर दिया था। 

वही इधर यांग गड्ढे में पड़ी थीं और उधर पुलिस उनकी खोज कर रही थी। इस बीच जिस गड्ढे में यांग को दफनाया गया था, उसमें से उन्होंने अपनी नाक थोड़ी बाहर निकाल ली थी। इस कारण वो मुश्किल से ही सही लेकिन सांस ले पा रही थीं। लगभग 3 से 4 घंटे वो उसी गड्ढे में दफन रहीं। यांग ने पुलिस को बताया कि पति ने उसे चाकू से मारा एवं जिंदा ही एक कब्र में दफना दिया। मगर बड़ी ही होशियारी से मैंने अपनी जान बचा ली। महिला ने किसी प्रकार मिट्टी से बाहर अपनी नाक निकाली, जिससे उसे सांस लेने में सरलता हुई। फिर आहिस्ता-आहिस्ता उसने स्वयं को भी मिट्टी से बाहर निकाल लिया। कई घंटे जंगल में भटकने के पश्चात् उसे एक घर नजर आया, जहां पहुंचकर उसने पुलिस को सूचित किया। तत्पश्चात, पुलिस टीम ने उसे रेस्क्यू किया। घटना के अगले दिन (17 अक्टूबर) यांग के पति को गिफ्तार कर लिया गया। 

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

'लोगों की आंख में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश', BJP पर स्वास्थ्य मंत्री का हमला

'भाजपा का मजबूत विकल्प बनने की तैयारी करें..', निकाय चुनावों के लिए मायावती ने कसी कमर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -