ब्रिटेन ही नहीं इन 14 और देशों की भी महारानी थीं क्वीन एलिजाबेथ-II, यहाँ देखें सूची
ब्रिटेन ही नहीं इन 14 और देशों की भी महारानी थीं क्वीन एलिजाबेथ-II, यहाँ देखें सूची
Share:

बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वे 96 साल की थीं। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्टम के निधन के बाद महारानी बनी थीं। तब उनकी उम्र सिर्फ 25 वर्ष थी। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन में सबसे अधिक शासन करने वाली शासक रहीं। वे 70 वर्ष तक ब्रिटेन की महारानी रहीं। उनके शासनकाल में ब्रिटेन के 15 पीएम बने। विशेष बात ये है कि एलिजाबेथ केवल ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 15 देशों की महारानी थीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे समृद्ध देश भी हैं। 

एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था। वे इस वक़्त 15 संप्रभु प्रदेशों की महारानी थीं। हालांकि, वे सीधे रूप से यूके से जुड़ी थीं, जहां उनका शाही परिवार रहता है। एलिजाबेथ ब्रिटेन के अतिरिक्त इन देशों की भी रानी थीं।
1- कनाडा
2- ऑस्ट्रेलिया
3- न्यूजीलैंड
4- जमैका
5- बहामास
6- ग्रेनेडा
7- पापुआ न्यू गिनी
8- सोलोमन आइलैंड्स
9- तुवालू
10- सैंट लूसिया
11- सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
12- एंटीगुआ और बारबुडा
13- बेलिज
14-  सेंट किट्स एंड नेविस 

हालांकि, इन देशों के राजा के तौर पर महारानी का किरदार बहुत हद तक प्रतीकात्मक थी। वे सीधे शासन में सम्मिलित नहीं रहीं, क्योंकि वह राज्य की मुखिया मानी जाती थीं, न कि सरकार की। 2021 तक इस सूची में बारबाडोस भी सम्मिलित था। किन्तु बारबाडोस ने नवंबर 2021 में ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राष्ट्र के प्रमुख के तौर पर त्याग दिया था तथा स्वयं को एक नया गणतंत्र घोषित किया था। बारबाडोस अब कॉमनवेल्थ में एक गणतंत्र देश है। कॉमनवेल्थ 54 देशों का संगठन है जो कभी ब्रिटेन के उपनिवेश हुआ करते थे।

पत्नी की हत्या के आरोप में 6 महीने से जेल में बंद है पति, वो मायके में मिली ज़िंदा

महारानी एलिजाबेथ के मुकुट की कीमत सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

क्या आज़ाद के पास है गांधी परिवार का 'गुप्त' राज़ ? बोले- मैं 'बैलिस्टिक मिसाइल' चला देता तो कांग्रेस...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -