पत्नी की हत्या के आरोप में 6 महीने से जेल में बंद है पति, वो मायके में मिली ज़िंदा
पत्नी की हत्या के आरोप में 6 महीने से जेल में बंद है पति, वो मायके में मिली ज़िंदा
Share:

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में एक शख्स अपनी पत्नी के क़त्ल के आरोप में पिछले 6 महीने से जेल में बंद है। किन्तु हर कोई उस वक़्त चौंक गया जब पता चला कि शख्स की पत्नी जीवित है तथा अपने मायके में सुरक्षित रह रही है। पुलिस ने जब महिला को जिंदा बरामद किया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। दरअसल, घटना जिले के चोरौत थाना इलाके के परीगामा गांव की है। जहां लगभग 7 महीने पहले लड़की के घरवालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तत्पश्चात, अपराधी पति 6 महीने से जेल में बंद है। पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां उसका बयान दर्ज हुआ।

वही घटना के बारे में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या मामले में जेल में बंद है। 7 महीने पहले नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना इलाके के वार्ड पांच निवासी विनोद नायक ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया था कि उनकी बेटी हीरा देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है। उन्होंने ये भी कहा था कि महिला के शव को जला दिया गया है। महिला के पिता ने अपने दामाद शशि कुमार, उसके भाई संजय महतो एवं सास सुमित्रा देवी पर दहेज के लिए बेटी का क़त्ल करने का आरोप लगाया था। 

वही शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अपराधी पति शशि कुमार को 6 महीने पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। इधर तहकीकात के चलते पुलिस को जब पता चला कि वह जीवित है, तो सभी आश्चर्य में पड़ गए। हीरा कुमारी अपने मायके नेपाल में पाई गई है। वहीं महिला के परिजनों से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, बाहर से काम कर लौटने के चलते महिला को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उसके पति शशि कुमार ने छोड़ दिया था। महिला अपनी सूझबूझ से घरवालों के पास नेपाल पहुंच गई। कहा जा रहा है कि महिला मानसिक तौर पर थोड़ी अस्वस्थ है। दोनों से एक वर्ष का एक बेटा भी है।

'आज किंग्सवे हमेशा के लिए मिट गया...', नेताजी की प्रतिमा का अनावरण कर बोले पीएम मोदी

सिंकीफील्ड कप शतरंज में सभी मुक़ाबले बेनतीजा

नितीश कुमार से बैर नहीं, पर राहुल गांधी की खैर नहीं.., ममता के विपक्षी क्लब से 'कांग्रेस' गायब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -