सुसाइड पर 'Instagram Reel' बना रहा था लड़का और सच में हो गई दर्दनाक मौत
सुसाइड पर 'Instagram Reel' बना रहा था लड़का और सच में हो गई दर्दनाक मौत
Share:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ रील बनाने के शौक ने एक युवक की जान ले ली। इंस्टाग्राम पर खुदखुशी मामले को लेकर लड़का रील बना रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया तथा वह बिल्डिंग की छत से नीचे आ गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, जांजगीर चांपा जिले में बिलासपुर के सरकंडा इलाके के सरखो गांव निवासी आशुतोष गंधर्व साइंस कॉलेज की छत पर चढ़कर खुदखुशी को लेकर रील बना रहा था। इसी के चलते उसका पैर फिसल गया तथा  वो छत से नीचे आ गिरा। सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी खबर प्राप्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे तथा बेटे का शव देखकर फफक-फफककर रोने लगे। तत्पश्चात, लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। आशुतोष गंधर्व साइंस कॉलेज में पढ़ता था। यहीं कॉलेज परिसर की छत पर वो दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तभी ये दर्दनाक दुर्घटना हो गई एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि वो अपने दोस्त के साथ खुदखुशी मामले पर रील बनाने का प्रयास कर रहा था। 

पत्नी ने करवाया अपने ही पति का क़त्ल, हैरान कर देने वाला है मामला

शाहिद उस्मानी ने किया 9 वर्षीय मासूम का बलात्कार, पत्थर से सिर कुचलकर हुआ फरार...

घरेलु क्लेश में पत्नी ने कर ली ख़ुदकुशी, यह देखकर फंदे पर झूल गया पति

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -