शाहिद उस्मानी ने किया 9 वर्षीय मासूम का बलात्कार, पत्थर से सिर कुचलकर हुआ फरार...
शाहिद उस्मानी ने किया 9 वर्षीय मासूम का बलात्कार, पत्थर से सिर कुचलकर हुआ फरार...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 9 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। आरोपित की शिनाख्त शाहिद उस्मानी के रूप में हुई है। पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी, जब आरोपित ने उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर सिर में पत्थर मारकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ सोमवार (13 मार्च) की सुबह पीड़िता घर से दूर रेलवे लाइन के पास शौच करने गई थी। इसी दौरान आरोपित शाहिद उस्मानी उसे अगवा कर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची को जान से मारने की कोशिश करते हुए उसके सिर पर पत्थर से हमला किया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह लहूलुहान और निवस्त्र हालत में घर पहुँची। लड़की की हालत देखकर घरवालों और स्थानीय लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के पूछने पर लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। 

इसके बाद घरवाले उसे लेकर मौके पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने देखा कि चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इसके बाद पीड़िता को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल पीड़िता की हालत सामान्य बताई जा रही है। नाबालिग लड़की के साथ हुई दिल दहला देने वाली दरिंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। लोग ने आरोपित की गिरफ्तारी की माँग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की।  इन टीमों ने लगातार छापेमारी करते हुए आरोपित को अरेस्ट कर लिया है।

आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर आगरा सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने कहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहिद उस्मानी पुत्र जहीर उस्मानी निवासी शिवनगर, गाटरवाली गली थाना शाहगंज को पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर गई थी। जहाँ आरोपित ने बताया है कि उसने किस प्रकार से पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है। घटना के दौरान आरोपित ने जो कपड़े पहने थे वह भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। कपड़े और पीड़िता के सैंपल फॉरेंसिक जाँच के लिए भेज दिए गए हैं।

घरेलु क्लेश में पत्नी ने कर ली ख़ुदकुशी, यह देखकर फंदे पर झूल गया पति

घर में मिला महिला और तीन बेटियों का शव, पति फरार, हत्याकांड सुलझाने में जुटी पुलिस

घरेलू विवाद के बाद माँ-बेटे ने खाया ज़हर, दोनों की मौत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -