पानी में डूब रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में गई लड़के की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
पानी में डूब रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में गई लड़के की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ केरवा डैम इलाके में फिर बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां पानी में डूब रहे पालतू कुत्ते को बचाने एक लड़का और 2 लड़कियां पानी में उतरे। मगर इसके चलते लड़का गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।

रातीबड़ पुलिस ने बताया, चूनाभट्टी क्षेत्र में रहने वाला युवक सरल निगम अपनी दो दोस्तों के साथ केरवा डैम इलाके में घूमने गया था। उसकी एक दोस्त उसका पैट डॉग भी लेकर आई थी। तीनों जब केरवा डैम के पास नदी के किनारे किनारे चल रहे थे, तो उसी समय सरल की दोस्त का पैट डॉग पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा तथा पालतू कुत्ते को बचाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी के चलते किनारे पर चिकनाई होने से तीनों फिसल गए तथा तीनों का एक दूसरे से हाथ छूट गया। लड़कियां तो किनारे पर ही थीं मगर सरल गहरे पानी में चला गया। 

वही दुर्घटना से घबराई लड़कियों ने मदद मांगी तो रातीबड़ पुलिस को खबर भेजी गई। लगभग घंटे भर की मशक्क्त के पश्चात् पुलिस एवं SDERF के गोताखोरों ने सरल का शव गहरे पानी से बरामद कर लिया। गोताखोरों ने बताया, शव लगभग 15 फ़ीट गहराई में झाड़ियों के अंदर फंसा हुआ था। संभवत: इसलिए सरल पानी से बाहर नहीं आ सका। भोपाल के मैनिट से इंजीनियरिंग कर चुका सरल निगम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। फ़िलहाल वह UPSC की तैयारी कर रहा था। 

मावठे से भीगा MP, 15 जिलों में बारिश होने के आसार

'मेरी जमीन नहीं दिलाई, अब मैं मरने वाला हूं', सल्फास की गोली खाकर थाने पहुंचकर बोला किसान, हुई मौत

जिसने स्कॉर्पियो से मचाया था आतंक उसी बेटे से परेशान हुए BJP विधायक, बोले- 'मैं खुद दे चुका हूँ पुलिस जैसी थर्ड डिग्री...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -