मावठे से भीगा MP, 15 जिलों में बारिश होने के आसार
मावठे से भीगा MP, 15 जिलों में बारिश होने के आसार
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश का मौसम नए वर्ष से ही बदला हुआ है। पिछले 2 दिन से ठंड ने जोर पकड़ा है। दिन में लोग ठिठुरने लगे हैं। शुक्रवार को भी कई जिलों में मावठे की वर्षा हुई है। राजधानी भोपाल में अलसुबह कुछ क्षेत्रों में लगभग पौन घंटे तक पानी गिरा है। राज्य के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। ग्वालियर में पिछली रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का पारा 7.9 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं बृहस्पतिवार दिन में 14.7 डिग्री तापमान रहा था। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। शुक्रवार को भी 14 जिलों में वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही न बर्फबारी व उत्तर- पूर्वी दिशाओं से ठंडी हवाएं आने व अरब सागर के पश्चिमी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की वजह से बादल व बारिश तो कहीं ठंड देखने को मिल रही है। एक टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश व पश्चिमी भाग मे बनी होने की वजह से भी बादल छाए रहने का अनुमान है। 

वही राजधानी में मावठे की बारिश ने शहर को भिगो दिया। शहर के कई क्षेत्रों में 30 से 45 तक बूंदें पड़ती रहीं। आज भी जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। वही इंदौर में पिछले दो दिनों से ठंड तेजी से बढ़ी है। सर्द हवाओं से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। शुक्रवार प्रातः शहर में धुध रही। बादल बने हुए हैं। इस कारण रात में सर्दी अपेक्षाकृत कम रही। शुक्रवार प्रातः न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के छंटने के पश्चात् रात का पारा तेजी से गिरेगा। 

'मेरी जमीन नहीं दिलाई, अब मैं मरने वाला हूं', सल्फास की गोली खाकर थाने पहुंचकर बोला किसान, हुई मौत

जिसने स्कॉर्पियो से मचाया था आतंक उसी बेटे से परेशान हुए BJP विधायक, बोले- 'मैं खुद दे चुका हूँ पुलिस जैसी थर्ड डिग्री...'

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, सेना ने घेरा पूरा इलाका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -