फिर पत्नी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, वीडियो वायरल
फिर पत्नी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, वीडियो वायरल
Share:

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। आप सभी को बता दें कि यह उनका प्राइवेट वीडियो है। वैसे यह कोई पहला वीडियो नहीं है बल्कि कुछ दिन पहले भी उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे थे। आजकल पुनीत अक्सर अपनी पत्नी निधि मुनि सिंह (Nidhi Moony Singh) के साथ वाली तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं और अब इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punit J Pathak (@punitjpathakofficial)

इस वीडियो में पुनीत और निधि अपने बेड रूम में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कोरियोग्राफर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ये सचमुच सो रही हैं या जागी हुई हैं’। इस वीडियो को खुद पुनीत पाठक ने बनाया है। आप देख सकते हैं जब वो वीडियो बना रहे होते हैं तो निधि अपनी आंखे बंद की होती हैं। ऐसे में ऐसा लग रहा है कि वो सो रही हैं। वहीं उसके बाद पुनीत उन्हें अपने हाथों से पुश करते हैं। ऐसा होने के बाद निधि अपनी आंखें खोलती हैं और देखती हैं कि पुनीत तो उनका वीडियो बना रहा है।

इस वीडियो के अंत में कपल एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसी के साथ ही पुनीत पाठक के दोस्त कोरियोग्राफर धर्मेंश ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है। जी दरअसल उन्होंने लिखा, ‘फ्रेम थोड़ा-थोड़ा हिल रहा है’। काम के बारे में बात करें तो पुनीत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘एबीसीड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहीं उसके बाद साल 2015 में पुनीत ने एबीसीडी-2 में काम किया, और फिर इसके बाद साल 2018 में फिल्म ‘नवाबजादे’ में वो कॉमेडी करते हुए नजर आए।

राजस्थान की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हाहाकार

ACTREC मुंबई ने इन पडोज पर निकाली बंपर भर्तियां, जानिए क्या है आवेदन की विधि

क्या है पराग अग्रवाल से श्रेया घोषाल का रिश्ता? 11 साल पुराने ट्वीट वायरल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -