लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पुरी से लड़ेंगे संबित पात्रा
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पुरी से लड़ेंगे संबित पात्रा
Share:

नई दिल्‍ली: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 36 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम भाजपा के वर्तमान प्रवक्‍ता संबित पात्रा का भी है। पार्टी ने उन्‍हें ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनावी रण में उतारा है। 

लोकसभा चुनाव: शिवसेना का विपक्ष पर हमला, कहा - चुनाव से भाग रहे मायावती और शरद पवार

शुक्रवार देर रात जारी हुई भाजपा की दूसरी सूची में आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्‍ट्र, ओडिशा के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि भाजपा की पहली सूची में 184 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए थे। लिस्ट में पहला नाम पीएम नरेंद्र मोदी है। पीएम मोदी फिर से वाराणसी लोकसभा सीट से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को खिलाए 1800 करोड़ रु

अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह उधमपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष मेदिनीपुर सीट से, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव में ताल ठोंकेंगे। नड्डा ने बताया है कि पार्टी ने बिहार से पार्टी के सभी 17 प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है, नामों का ऐलान गठबंधन सहयोगियों के साथ राज्य में किया जाएगा।

खबरें और भी:-

सतारा सीट से किन्नर ने पेश की दावेदारी, कहा किसानों के लिए करना चाहता हूँ काम

लोकसभा चुनाव: आखिर लालू के सामने झुकी कांग्रेस, 9 सीटों पर लड़ने को हुई राजी

लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -