'इस्लामीकरण' की तरफ बढ़ रहा देश, झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी
'इस्लामीकरण' की तरफ बढ़ रहा देश, झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी
Share:

रांची: भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में बड़ा दावा करते हुए कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना सबूत है कि देश 'इस्लामीकरण' की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) से कराई जाए, ताकि सच्चाई उजागर हो और अलगाववादियों को सख्त संदेश दिया जा सके।

भाजपा सांसद ने कहा कि 'मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की तरफ ध्यान आकर्षित कर रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में आबादी का संतुलन बदल चुका है। बांग्लादेश नजदीक है और इसलिए ऐसा हो रहा है।' उनके अनुसार, 'अचानक देखने में आया है कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने अपने नाम के साथ उर्दू शब्द जोड़ लिया है। इन स्कूलों में रविवार को अवकाश नहीं होता है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।' निशिकांत दुबे ने कहा कि, 'देश इस्लामीकरण की दिशा में बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है। इसकी NIA से जांच कराई जानी चाहिए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 'प्रदेश अपने लोगों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में नाकाम है। झारखंड में महज सात-आठ नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं। केंद्र सरकार, राज्य सरकार को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का निर्देश दे।'

क्या पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच हो चुका है 'गुप्त समझौता' ?

मुख़्तार अंसारी के विधायक बेटे 'अब्बास' की गिरफ़्तारी जल्द, फरार आरोपित की खोज में यूपी पुलिस

'लद्दाख बॉर्डर से दूर ही रहें..', चीन-ताइवान विवाद के बीच भारत ने ड्रैगन को दी कड़ी नसीहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -