विधानसभा में कार्यवाही के दौरान PO*N देख रहे थे BJP विधायक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
विधानसभा में कार्यवाही के दौरान PO*N देख रहे थे BJP विधायक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share:

अगरतला: हाल ही में त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने सत्ता में वापसी की थी। कम्युनिस्ट पार्टियों के गढ़ रहे इस प्रदेश में निरंतर दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि विधायक विधानसभा सत्र के चलते सदन में अपनी चेयर पर बैठकर मोबाइल फोन में पोर्न देख रहे थे।

वायरल वीडियो त्रिपुरा विधानसभा सत्र के चलते आज (30 मार्च) का ही बताया जा रहा है। वीडियो में त्रिपुरा की बागबासा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक जादब लाल नाथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा MLA जादब लाल नाथ अपनी सीट पर बैठकर मोबाइल फोन में वीडियो देख रहे हैं। जादब लाल नाथ मोबाइल फोन में वीडियो देखते कैमरे में कैद हो गए। विधानसभा में भाजपा MLA जादब लाल नाथ पर कार्यवाही के दौरान पोर्न वीडियो देखने का आरोप लग रहा है। जादब लाल नाथ का ये वीडियो 30 मार्च की कार्यवाही के चलते का ही बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है।

जादब लाल नाथ ने CPM के सबसे मजबूत किलों में गिने जाने वाले बागबासा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का परचम लहराया था। बागबासा विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव में भी भाजपा नहीं जीत सकी थी। 2018 के चुनाव में CPM की बिजिता नाथ ने भाजपा के प्रदीप कुमार नाथ को 270 वोट से हरा दिया था। 2023 के चुनाव में भाजपा ने जादब लाल नाथ पर दांव लगाया था।

राजस्थान स्थापना दिवस पर सीएम ने किया बड़ा एलान, कहा- 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

स्वच्छता के बाद अब लाडली बहना योजना में भी नंबर वन बनेगा इंदौर

'कर्नाटक की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP..', केजरीवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -