मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक
मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक
Share:

कटनी। गुजरात, हिमाचल प्रदेश चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुट गई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश कार्य समिति की बैठक कटनी में आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी भी पहुंचें थे। 

मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता शनिवार को कटनी में एक-दूसरे से मुखातिब हुए। वहीं भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी भी प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक की समाप्ति के बाद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नवाब खान ने स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ही मुस्लिम वर्ग का साथ सदैव पार्टी की नीतियों के साथ जुटा रहा है और आने वाले 2023 के चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय पार्टी के लिए बेहतरीन एक मिसाल बन कर उभरेगा और भाजपा 200 पार का लक्ष्य आसानी से हासिल करेगी।

गुजरात में विशाल जीत हांसिल करने के बाद अब भाजपा की नजर 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव पर है। इसके लिए भाजपा अपने प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं रखना चाहेगी। मध्यप्रदेश के मतदाताओं को लुभाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के साथ साथ पूरी भाजपा इस चीज़ में जुट गई है।

एमटीएच अस्पताल में व्यवस्थाएं हो रही बेहालपति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, नौकरी बनी वजह

सीसीटीवी कैमरो के सर्वे में इंदौर दुनिया में दुसरे नंबर पर

19 दिसंबर के बाद एक बार फिर चलेगी ठंडी हवाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -