भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से किया बर्खास्त, जानिए क्यों?
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से किया बर्खास्त, जानिए क्यों?
Share:

पटना: मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार एवं काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया है। वह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर NDA प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कहा कि पवन सिंह NDA के ऑफिशियल उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ये काम दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के खिलाफ ये कार्य किया गया है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के मुताबिक, पार्टी से निष्कासित किया गया है।

वही इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, किन्तु सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। तत्पश्चात, 9 मई को अपने गृह राज्य बिहार में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया है, जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने अपना प्रत्याशी उतारा है। भाजपा ने जैसे ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की थी, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभियान छिड़ गया।

पवन सिंह पर इल्जाम लगाए गए कि उन्होंने महिलाओं को अपमानित करने वाले कुछ गाने गाए हैं, जिसको लेकर जमकर विवाद हुआ। इसी विवाद के बीच पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बताया ये भी जा रहा था कि पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लेने से पहले RJD से टिकट मांगा था, किन्तु उनकी बात नहीं बन सकी। तत्पश्चात, 1 दिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘विकास ही विकास होगा। कोई शोर नहीं होगा। हम काराकाट को एक नई सुबह देंगे।’ 

कांग्रेस ने अपने बागी उम्मीदवार अक्षय कांति बम पर रखा 5000 रुपए का इनाम, जानिए पूरा मामला

'पीने की लिमिट तय करें...', पुणे कोर्ट ने दिए बार और पब मालिकों को निर्देश

फेसबुक वाले Lover ने दिया लड़की को ऐसा धोखा, दुल्हन के जोड़े में करती रह गई इंतजार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -