राज्‍यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्‍याशी, यहाँ देंखे सूची
राज्‍यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्‍याशी, यहाँ देंखे सूची
Share:

भोपाल: राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्‍य प्रदेश से 5 में 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने चार कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया एवं बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला लिया है। इस सूची में वर्तमान सदस्‍य अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राजमणि पटेल एवं कैलाश सोनी का नाम नहीं है। डॉ मुरुगन के साथ इन सदस्‍यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्‍त हो रहा है।

मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम निवासी माया नारो‍लिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं। डॉ लोगनाथन मुरुगन पहले भी मध्‍य प्रदेश से राज्‍यसभा में गए हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय एवं सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बाल योगी उमेश नाथ उज्जैन पीठाधीश्वर हैं। वाल्‍मीकि समाज के उत्‍थान एवं विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से 2 अप्रैल को 5 राज्य सभा सीटें रिक्‍त हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी दिनांक 15 फरवरी है। विधानसभा में दलीय स्थिति के मुताबिक, कांग्रेस एक सदस्य राज्य सभा में भेजने की स्थिति में है। समझा जाता है कि पार्टी बुधवार को इसके लिए उम्मीदवार घोषित कर देगी। आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को प्रातः 9 से चार बजे तक मतदान होगा तथा 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

बीवाईडी सील प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान जल्द भारत में होगी लॉन्च, मिलेगी 700 किमी की रेंज

प्रेशर कुकर में बनाएं तंदूरी रोटी, इसका स्वाद ढाबे जैसा होगा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का निधन, BCCI ने जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -