11 साल की बच्ची ने पेश की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे
11 साल की बच्ची ने पेश की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे
Share:

नई दिल्ली: लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सबसे बुरा हाल बिहार का है, जहाँ बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। मूसलाधार बारिश कि वजह से पटना के हालात अभी तक बद से बदतर बन गए हैं। चार दिन से लगातार बारिश से शहर के कई इलाके अभी भी डूबे हुए हैं।

हर दिन समस्याओं का सामना कर रहे आम लोग अब प्रशासन पर उंगलियां उठा रहे हैं। इस समस्या के बीच के 11 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो बड़े बड़ों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आया है। इस बच्ची ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कई दिनों से गुल्लक में इकट्ठा किए गए अपने पैसे डोनेट किए हैं। इस बच्ची के गुल्लक से कुल 11 हज़ार रुपए निकले, जिसे बच्ची ने बिना सोचे-समझे बाढ़ पीड़ितों के हित में दान कर दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बच्ची का नाम श्रेया सिद्धि है। श्रेया बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली हैं। वह लंबे समय से अपने गुल्लक में पैसे इकठ्ठा करती आ रही हैं। श्रेया ने पूर्व सांसद पप्पू यादव को राशि दान दी और उसे असहाय निवासियों के बीच वितरित करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि बिहार बाढ़ से बुरी तरह बेहाल है, अभी तक राज्य में 100 से अधिक लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया इस्तीफा

बिहार की मदद के लिए आगे आया सिक्किम, बाढ़ पीड़ितों के लिए दी आर्थिक सहायता

अनंतनाग : डिप्टी कमिश्नर ऑफिस को आंतवादियों ने बनाया निशाना, फिर घाटी हुई सन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -