गौशाला में उपद्रवियों ने लगाई आग... तड़प-तड़पकर मर गई 3 गर्भवती गाय
गौशाला में उपद्रवियों ने लगाई आग... तड़प-तड़पकर मर गई 3 गर्भवती गाय
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में उपद्रवी तत्वों ने एक खटाल में आग लगा दी। जिसके चलते खटाल में बँधी तीन गर्भवती गायें जिंदा जल गईं। यह घटना जक्कनपुर थाना इलाके के करबिगहिया पानी टंकी रोड स्थित एमएस गैस एजेंसी के पास गुरुवार (सितंबर 9, 2021) की देर रात की है। खटाल में आग लगाने की घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। हालाँकि वक़्त रहते जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए और मामले को ठंडा कराया। 

राजेश कुमार इस खटाल का मालिक है। इसे वो बीते दो-ढ़ाई वर्षों से चला रहा है। जब से खटाल खोला गया है, उसके बाद से ही पास-पड़ोस के कुछ लोग वहाँ से खटाल को हटवाना चाह रहे हैं। इस वजह से पहले कई बार विवाद भी हो चुका है। आशंका जताई जा रही थी कि विरोध करने वालों ने ही खटाल में आग लगाई होगी। राजेश का घर खटाल से कुछ दूरी पर है। उन्होंने बताया कि 12 बजे मवेशियों को चारा पानी देने के बाद वे वापस अपने घर लौट गए थे। रात तक सब कुछ सही था। मगर, शुक्रवार (सितंबर 10, 2021) सुबह में वहाँ का मंजर ही बदला हुआ था। 

पड़ोसियों ने राजेश को सूचना दी कि देर रात को किसी ने खटाल में आग लगा दी। जिसमें वहाँ मौजूद मवेशियों की जलकर मौत हो गई। इस कारण वहाँ का माहौल ही बिगड़ने लगा था। जक्कनपुर के थानेदार मुकेश वर्मा ने वहाँ बिगड़ते हालत को नियंत्रित किया। थानेदार के मुताबिक, आग कब और किन लोगों ने लगाई? इसका पता नहीं चल सका है। नुकसान की भरपाई के लिए CO से बात हुई है। थाना पर ही वेटनरी कॉलेज के डॉक्टर को बुलाकर मरे हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है और नियम कानून के मुताबिक, अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

त्रिलोचन सिंह वजीर हत्याकांड को लेकर सामने आया एक और बड़ा सच, अचरज में पड़ी पुलिस

हैदराबाद में लापता हुई फ्रांसीसी महिला की मौत को लेकर हुआ ये हैरतअंगेज खुलासा

हैदराबाद में 6 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -