हिंसा की आग में जल रहा बिहार, ऐसे में इफ्तार पार्टी नहीं कर सकते- भाजपा ने ठुकराया CM नितीश का न्योता
हिंसा की आग में जल रहा बिहार, ऐसे में इफ्तार पार्टी नहीं कर सकते- भाजपा ने ठुकराया CM नितीश का न्योता
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार यानी जुम्मे (7 अप्रैल) को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस इफ्तार पार्टी का निमंत्रण राज्य के गवर्नर सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को भी भेजा गया है। नीतीश कुमार की तरफ से भाजपा नेताओं को भी इफ्तार पार्टी में बुलाया गया है। हालांकि, भाजपा ने इफ्तार पार्टी में आने से इंकार कर दिया है। 

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है। माना जा रहा है कि, इस इफ्तार पार्टी में 2024 और 2025 के चुनावों का गणित भी सेट किया जाएगा। बता दें कि, गत वर्ष नितीश के भाजपा का साथ छोड़ने और RJD के साथ सरकार बनाने की पटकथा भी इफ्तार पार्टी के दौरान ही लिखी गई थी। आज होने वाली इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार ने राज्यपाल और महागठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया है। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार की तरफ से भाजपा नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। हालाँकि, बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि, बिहार हिंसा की आग में जल रहा है। कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है। नीतीश ने चोर दरवाजे से RJD को सत्ता में ला दिया है। 

बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार ने ऐसे समय में इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है, जब रामनवमी पर बिहार में कई जगहों पर हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भाजपा, सरकार पर हमलावर है। बिहार के विभिन्न शहरों में रामनवमी वाले दिन आगजनी और हिंसा हुई थी। इसमें नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रामनवमी के दिन दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में पत्थरबाजी और कई राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें पांच लोगों को गोली लगी थी और मुकेश कुमार नामक एक शख्स की जान चली गई थी। बताया गया था कि, हिंसा के बाद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सासाराम से तो हिन्दुओं के पलायन की भी ख़बरें सामने आई थी।  

जिन सत्येंद्र जैन के लिए केजरीवाल ने माँगा पद्मविभूषण, उन्हें हाई कोर्ट ने बताया मनी लॉन्डरिंग का कर्ताधर्ता!

जगरनाथ महतो को कंधा देकर भावुक हुए CM सोरेन, बोले- 'टाइगर जगरनाथ दा...''

मेरा राजा बहुत बुद्धिमान, सुनता ही नहीं है..', कांग्रेस छोड़ने के बाद किस पर तंज कस गए किरण रेड्डी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -