Bigg Boss के इन लवअफेर्स ने टीआरपी लिस्ट में किया कमाल
Bigg Boss के इन लवअफेर्स ने टीआरपी लिस्ट में किया कमाल
Share:

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस के हर सीजन में कोई न कोई एक ऐसा कपल जरुर सुर्खियां बटोरता है जो सीजन बीत जाने के बाद भी सुर्खियों में छाया रहता है। इसके साथ ही इस बार बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। परन्तु इनके रिश्ते के उतार-चढ़ाव ने इनकी जोड़ी को विवादों में भी ला दिया और लोग इन्हें लेकर अपनी-अपनी राय रखने लगे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ बिग बॉस की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं | इसके साथ ही जिनके अफेयर्स और करीबियों ने तहलका मचा दिया था। इन जोड़ियों के चलते टीवी शो की टीआरपी आसमान छूते दिखी थी। इसके साथ ही बिग बॉस 13 के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को सिडनाज के नाम से जाना जाता है। वहीं इन दोनों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में रिलीज हुए दोनों के म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' को बहुत पसंद किया गया।

 वहीं बिग बॉस 13 के घर में भले ही पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा एक दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं परन्तु फैंस को इनके बीच एक अलग ही केमिस्ट्री दिखती है।इसके साथ ही शो के दौरान पारस 'दोस्त' माहिरा को जमकर किस करते दिखे थे। वहीं बिग बॉस सीजन 8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की जोड़ी ने भी खूब हंगामा मचाया था। शो के दौरान उपेन ने करिश्मा से अपने प्यार का इजहार तक कर डाला था। वहीं वह बात अलग है कि, शो से बाहर आने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई और जल्दी ही ब्रेकअप भी हो गया। लेकिन बिग बॉस के घर में दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां और टीआरपी बटोरी थी। इसके साथ ही अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी बिग बॉस के घर में आए दिन एक दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आते थे। वहीं इन दोनों के प्यार का आलम यह था कि बिग बॉस से अरमान कोहली के निकल जाने पर तनीषा का तो मन ही लगना बंद हो गया था। फिलहाल शो के बाद इनकी भी जोड़ी टूट गई और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। टीवी एक्ट्रेस गौहर खान की बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन से मुलाकात हुई थी। वहीं एक साथ रहते-रहते दोनों के बीच प्यार का फूल भी खिल गया। घर में दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखते थे। घर से बहार आने के बाद गौहर ने कुशाल के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। परन्तु इसके कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी को भी आकाशदीप सहगल के रुप में प्यार मिला था।

 बिग बॉस सीजन 5 में इन दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वह बात अलग है कि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। इसके अलावा इस शो के दौरान पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक का नाम एक्टर अष्मित पटेल के साथ जुड़ा। बिग बॉस के घर में इन दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। लेकिन घर से बाहर निकलने के बाद अब दोनों का एक दूसरे से कोई संपर्क नहीं रह गया है।  इसके साथ ही बिग बॉस के घर में युविका चौधरी को देखकर प्रिंस नरुला तो उन पर बुरी तरह से लट्टू हो गए थे। इस दौरान प्रिंस और युविका के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। जब युविका घर से चली गई गई तो प्रिंस का ध्यान नोरा फतेही पर चला गया था। वह बात अलग है कि, घर से बाहर आने के बाद भी युविका और प्रिंस का प्यार कम नहीं हुआ और दोनों ने शादी कर ली।गौतम गुलाटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली रॉउत के अफेयर की खबरें भी इसी दौरान सामने आई। बिग बॉस के घर में इन दोनों सितारों ने काफी क्वालिटी टाइम बिताया था।

टीवी की अदाकरा मोनालिसा ने इंस्टग्राम पर शेयर की ऐसी तस्वीर

एक नहीं दो चैनल्स पर आप सभी को हसाने आएंगे कपिल शर्मा

सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकते है पार्थ समथान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -