मन्नारा चोपड़ा को बिना बताए अचानक उनके घर पहुंच गए अनुराग डोभाल और फिर...
मन्नारा चोपड़ा को बिना बताए अचानक उनके घर पहुंच गए अनुराग डोभाल और फिर...
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 17 बहुत ख़बरों में रहा है। इस शो को समाप्त हुए लगभग 2 महीने होने वाले हैं। इसके बाद भी शो के प्रतियोगी निरंतर किसी न किसी कारण से सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। कोई अपने प्राजेक्ट्स को लेकर तो कोई नई फिल्मों के ऑफर को लेकर टॉप ऑफ ट टाउन बना हुआ है। प्रतियोगी एक दूसरे संग पार्टी करते भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 17 के घर में फ्रेंड बने मन्नारा चोपड़ा एवं अनुराग डोभाल भी एक दूसरे से मिले। अनुराग ने मन्नारा के घर अचानक पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दे दिया था।

मन्नारा चोपड़ा एवं अनुराग डोभाल की दोस्ती बिग बॉस के घर में बहुत अच्छी देखी गई। दोनों को शो के चलते एक-दूसरे को कई बार सपोर्ट किया। हालांकि, बाद में उनके रिलेशनशिप में किसी कारण से दरार आने लगी थी। मगर अब फिर से उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है। ऐसे में अब मन्नारा और अनुराग शो के पश्चात् फिर से दूसरे से मिले। दरअसल, अनुराग अचानक ही बिना मन्नारा को बताए उनके घर पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दिया। अनुराग को देखकर मन्नारा हैरान हो गईं। सोशल मीडिया पर मन्नारा एवं बाबू भैया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुराग डोभाल एवं मन्नारा चोपड़ा के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुराग अपनी दोस्त कृतिका के साथ मन्नारा से फोन पर बात करते हैं। बाबू भैया मन्नारा से बोलते हैं कि अभी उन्हें पहुंचने में समय लग जाएगा, जबकि वो मन्नारा के घर के पास ही होते हैं। 

अनुराग बोलते हैं कि मेरे लिए खाना बनाकर रखना बहुत भूख लग रही है। इस पर वो बोलती हैं मैंने छोड़ दिया है खाना बनाना। तो अनुराग उनका मजाक बनाते हुए बोलते हैं कि हां अब तो चाय बनाती हो। ये सुनते ही वो बोलती हैं कि चाय भी भूल गई। इस पर वो बोलते हैं कि क्या आपको चाय पीनी है। ये सुनते ही मन्नारा बोलती हैं आपको थप्पड़ खाना है, आपको मुक्का खाना है आपको लात खानी है। तत्पश्चात, वो बोलते हैं कि नई लड़ाई शुरू करनी है क्या इंटरनेट पर। ये सुनते ही मन्नारा बोलती हैं मैं इन सबसे बहुत दूर हूं। अनुराग के साथ उनकी दोस्त भी मन्नारा से बात करती नजर आ रही है। तत्पश्चात, अनुराग सीधा मन्नारा के घर पहुंच जाते हैं। अनुराग को अचानक की अपने सामने देखकर मन्नारा हैरान हो जाती हैं। वो बार-बार अनुराग को गले लगाती हैं।

अनूप जलोटा पर उर्फी जावेद ने कसा तंज, बोली- 'आप चाहें जितनी भी अच्छी लाइन बोल दीजिए…'

अस्पताल में भर्ती हुई बिग बॉस की ये चर्चित कंटेस्टंट, तस्वीर देख फैंस को लगा झटका

'TV में काम करना गुनाह', इंडस्ट्री को लेकर एक्ट्रेस ने कही चौंकाने वाली बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -