बिग बॉस के घर में जाने से पहले कंटेस्टेंट को पार करना होगा जंगल, चौका रहा नया प्रोमो
बिग बॉस के घर में जाने से पहले कंटेस्टेंट को पार करना होगा जंगल, चौका रहा नया प्रोमो
Share:

बिग बॉस 15 को देखने के लिए लोग बेताबी से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि शो जल्द ही टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इस शो को एक बार फिर से सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। जी दरअसल इस बार का बिग बॉस काफी हटके होने वाला है और ऐसा शो के नए प्रोमो से समझ आ रहा है। आप देख सकते हैं शो का नया प्रोमो आया है जिसमें बिग बॉस का घर ही गायब हो गया है। जी दरअसल शो का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमे सलमान खान जंगल में पेड़ के नीचे बैठकर उनसे बात करते हैं। वहीँ बैकग्राउंड में जो आवाज है वह दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस प्रोमो में रेखा (विश्व सुन ट्री) कहती हैं कि सलमान, 15 साल से था आपका इंतजार, अब जाकर कहीं आया दिल को करार। उसके बाद आखिर में सलमान खान कहते हैं कि ''आप लोग बहुत हंसने वाले हैं क्योंकि कंटेस्टेंट बुरी तरह से फंसने वाले हैं। संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल पे दंगल।'' अब इस प्रोमो ने सभी के उत्साह को दोगुना कर दिया है। वैसे फैंस का कहना है इस बार शो की थीम जंगल होने वाली है। इसी के अब फैंस कह रहे हैं कि वह बिग बॉस 15 के लिए बहुत उत्साहित हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें इस समय वूट पर बिग बॉस ओटीटी आ रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट खूब लड़ाई-झगड़े करते नजर आ रहे हैं।

वहीँ इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं, हालांकि करण की होस्टिंग फैंस को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। जी दरअसल इन दिनों करण को लगातार कंटेस्टेंट के साथ बिहेवियर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। बात करें टीवी पर आने वाले बिग बॉस 15 की तो इस बार शो में अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी हिस्सा बनने वाले हैं।

आज कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या पहुंचेंगे राष्ट्रपति, अलर्ट पर एजेंसियां और पुलिस विभाग

कोरोना संक्रमण: देश में 45,083 नए केस, 460 मरीजों की मौत

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द बढ़ेगा डीए और वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -