भारती सिंह ने उड़ाया सलमान खान को सांप के काटने का मजाक, धर्मेन्द्र बोले- 'वो सांप नहीं था'
भारती सिंह ने उड़ाया सलमान खान को सांप के काटने का मजाक, धर्मेन्द्र बोले- 'वो सांप नहीं था'
Share:

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इस वीकेंड नववर्ष का जश्न मनाने की स्पेशल तैयारियां की गई हैं। इस के चलते शो में कई स्टार्स मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। इनमें कॉमेडियन भारती सिंह तथा एक्टर धर्मेन्द्र का भी नाम सम्मिलित हैं। सलमान खान के साथ ये दोनों जमकर कॉमेडी करेंगे तथा प्रतियोगियों के साथ भी मजेदार बातें करते हुए दिखाई देंगे। इस शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें भारती सिंह प्रतियोगियों को कहती हैं कि जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान को एक सांप ने काट लिया था। ये सुनकर सभी प्रतियोगी हैरान हो जाते हैं। 

तत्पश्चात, उन्होंने ये भी बताया कि यदि अब कभी उन्हें सांप ने काटा तो वो उसका उपचार कुछ इस अंदाज में करें। बिग बॉस के इस प्रोमो में भारती सिंह प्रतियोगियों से अपने ही मजाकिया अंदाज में बोलती हैं कि सलमान खान का बर्थडे था, पहले उन्होंने केक काटा तथा फिर सांप ने इनको काट लिया। ये सुनते ही बिग बॉस के प्रतियोगी हैरान रह जाते हैं। तत्पश्चात, धर्मेन्द्र खुलासा करते हैं कि वो सांप नहीं बल्कि सपनी होगी। ये सुनकर सभी के चेहरे पर हंसी आ जाती हैं। इसके पश्चात् भारती बोलती हैं कि सर वो काटने नहीं आया था, उसे कलर्स वालों ने भेजा था। उनका नागिन शो आ रहा है तो उन्होंने नागिन को वहीं भेज दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तत्पश्चात, भारती बोलती हैं कि अब यदि आपको किसी सांप ने काटा को उसे अपने टॉवल डांस की भांति पकड़ना तथा डांस करने लगना। भारती की इस बात पर तो सलमान खान को भी हंसी आ जाती हैं। दरअसल सलमान खान ने 27 दिसंबर को ही अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया हैं। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था, जिसके पश्चात् रात लगभग 3 बजे उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। 

लगान मूवी में काम करके यशपाल शर्मा ने बटौरी थी सुर्खियां

श्वेता तिवारी की अदाओं ने लूटी महफ़िल, दिव्यांका त्रिपाठी बोलीं- 'बस भी करो...'

माँ श्वेता तिवारी के बाद बेटी पलक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वायरल हुई तस्वीरें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -