जैस्मीन के 'लॉन्ड्री क्वीन' बनते ही रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी ने कही यह बात
जैस्मीन के 'लॉन्ड्री क्वीन' बनते ही रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी ने कही यह बात
Share:

बिग बॉस 14 में इन दिनों आप एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को देख रहे होंगे जो सभी का दिल जीत रहीं हैं। वैसे इन दिनों शो में उन्हें 'लॉन्ड्री क्वीन' कहा जा रहा है। आप देख रहे होंगे बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने शो में जैस्मीन की काफी तारीफें की हैं और उसके बाद से जैस्मीन कई लोगों की फेवरेट बन गईं हैं। वहीं अब उनकी परफॉर्मेंस को देखकर उनके प्रेमी कहे जाने वाले अली गोनी ने उनका एक वीडियो शेयर कर डाला है। इस वीडियो को शेयर कर अली ने लोगों से जैस्मीन को सपोर्ट करने की अपील की है। जी दरअसल बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में सिद्धार्थ जैस्मीन की तारीफ कर रहे थे।

 

उस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला कहते दिख रहे थे, "ये बहुत ही ज्यादा स्मार्ट हैं, गुड लुकिंग है। हमेशा बहुत ही ज्यादा वेल ड्रेस रहती हैं। अच्छा बोलती हैं। ये बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग है। अगर आप इनका गाना सुन लें, तो चाहे वों कितना भी सीरियस गाना गाए उस पर हंसी आएगी ही। ये कपड़े भी बहुत अच्छे धोती हैं। ये रोती बहुत हैं। अगर घर में पानी नहीं आ रहा है। ये आंसुओं से आपके घर में पोछा लगा सकती हैं।" अब बात करें अली गोनी की तो उन्होंने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है, '#pureSoul #keepSupportingHer #jasminInbb' इस वीडियो में जैस्मीन किसी झील के किनारे हैं, आसपास पहाड़ और हरियाली दिखाई दे रही है। वैसे इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'केदारनाथ' का 'जान निसार' चल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by(@alygoni) on

आप देख सकते हैं जैस्मीन इसमें स्लो मोशन में टर्न होते हुए दिखाई दे रही हैं। वैसे अली और जैस्मीन ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था और उसी के बाद से दोनों को लगातार साथ देखा जा रहा है। दोनों एक दूजे के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं इस वजह से दोनों के अफेयर की खबरें भी कई बार सामने आ चुकीं हैं।

कपिल का शो नहीं करना चाहते थे कृष्णा अभिषेक, यह है वजह

पालतू डॉग की मौत से सदमे में हैं सुमोना चक्रवर्ती, शेयर किया इमोशनल नोट

पवित्रा और एजाज का फर्ल्ट देख बोले यूजर्स- पवित्रा को कंटेट के लिए ये सब नहीं करना चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -