बिग बॉस 14: अभिनव शुक्ला को बेघर करके निर्माता को हुआ अफ़सोस, वीडियो शेयर करके कह डाली बड़ी बात
बिग बॉस 14: अभिनव शुक्ला को बेघर करके निर्माता को हुआ अफ़सोस, वीडियो शेयर करके कह डाली बड़ी बात
Share:

मशहूर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के घर से इसी सप्ताह अभिनव शुक्ला का पत्ता साफ हुआ है। इस शो को फॉलो करने वाले ऑडियंस का मानना था कि अभिनव शुक्ला इस सीजन के फाइनलिस्ट तो अवश्य बनेंगे। अभिनव शुक्ला के मिड वीक इविक्शन से हर किसी को झटका लगने वाला है। सोशल मीडिया पर तो उनके प्रशंसक अभी तक निर्माता ने उन्हें शो में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही ट्विटर पर पिछले दिनों #AbhinavDeservesFinale ट्रेंड कर रहा था तथा इसी हैशटैग के साथ ही अभिनव के प्रशंसक निर्माताओं संग अपनी नाराजगी भी व्यक्त कर रहे थे। आम जनता ही नहीं बल्कि टेलीविज़न के तमाम स्टार्स ने अभिनव शुक्ला के इविक्शन को अनफेयर ही बताया है। अब तो ऐसा लग रहा है कि स्वयं ‘बिग बॉस 14’ के निर्माताओं को अपने इस निर्णय पर अफसोस हो रहा है कि आखिर उन्होंने अभिनव शुक्ला को शो से बेघर क्यों कर दिया? कलर्स चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनव शुक्ला के सफर का एक ऐसा वीडियो साझा किया गया है, जिसे देखकर आपको भी ऐसा ही लगेगा।

साथ ही इस वीडियो में बड़े ही जबरदस्त अंदाज से अभिनव शुक्ला की जर्नी को बताया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, ‘हमेखा जिसने दिखाई समझदारी उसे फिनाले के इतने करीब आकर होना पड़ा घर से बेघर...। क्या आप भी कर रहे हैं अभिनव शुक्ला को मिस?’ ‘बिग बॉस 14’ के घर से बेघर हुए सभी प्रतियोगियों के वीडियोज को इस हैंडल पर साझा किया गया है, किन्तु वीडियो में किसी का पूरा सफर नहीं दिखाया गया।

रुबीना दिलैक, अली गोनी और राहुल वैद्य पर मंडराएं संकट के बादल, आधी रात में मिला कंटेस्टेंटस को बड़ा झटका

आखिर क्यों सबको हंसाने वाली भारती की आँखों से झलके आंसू? वजह कर देगी भावुक

खुद को नाइटी क्वीन मानती है बिग बॉस 14 में नजर आई यह कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -