BB13 : सलमान ने किया शहनाज़ पर गुस्सा तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #FightBackSana
BB13 : सलमान ने किया शहनाज़ पर गुस्सा तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #FightBackSana
Share:

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में आज सलमान खान (Salman Khan) आज वीकेंड का वॉर लेकर आने वाले हैं। वही हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने मिलने वाला है। इस बार भी सलमान खान घर वालों की क्लास लेते दिखाई देंगे। इसके अलावा चैनेल ने आज के एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें नजर आ रहा हैं कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पर उनकी नौटंकी भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। जी हां, हाइलाइट्स में आप देखेंगे कि शो के होस्ट सलमान खान के साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नौटंकी वाले अंदाज में बात करती है। 

एक तरफ वो उस दौरान उनको मनाती हुई दिखाई देती है लेकिन सलमान खान को उनका ये अंदाज बहुत ज्यादा पसंद नहीं आता और वो उनको लताड़ देते हैं। इसके बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नौटंकी भरे अंदाज में सलमान खान (Salman Khan) के सामने रोने लगती है। इसके बाद वो अपना सर पित्ती हुई भी दिखाई देती है। शहनाज गिल इस तरह का व्यवहार देख सलमान खान भड़क जाते हैं। शहनाज गिल इसके बाद कहती हुई दिखाई देती है कि ‘मुझे इस घर में नहीं रहना है। मुझे घर जाना है।

इसके अलावा सलमान खान भी नाराज हो कर कहते कि ‘जाओ यहाँ से खोलो दरवाजा...चली जाओ यहाँ से।’ वही इसके बाद बिग बॉस के घर में क्या होता है। शहनाज गिल बाहर आती हैं या नहीं इसको लेकर मेकर्स ने सस्पेंस रखा हैं। परन्तु अब सोशल मीडिया पर #FightBackSana ट्रेंड होता दिखाई दे रहा हैं। वही सोशल मीडिया के कई यूजर शहनाज गिल के इस व्यवहार से नाराज दिखाई देते है तो कई उनके समर्थन में कमेंट्स करते हुए नजर आए। वही बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में आज दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फिल्म छपाक (Chhapaak) प्रमोट करती दिखाई देंगी। वो घर वालों को एक एक टास्क भी देंगी।

 

 

 

 

BB13 : इमोशनल हो कर सिद्धार्थ ने माना शहनाज गिल को करते हैं पसंद!

BB13 : शहनाज के कारण सलमान आये बिग बॉस के घर, कहा- खुद को कटरीना समझने लगी है

उदित नारायण ने की नेहा कक्कर की तारीफ, आदित्य नारायण के संग है शादी की खबरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -