Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-पारस ने विकास गुप्ता को बनाया घर का नया कप्तान
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-पारस ने विकास गुप्ता को बनाया घर का नया कप्तान
Share:

हर रोज बिग-बॉस के घर में कोई न कोई नया विवाद सामने आ ही जाता है| घर में नए कैप्टन को लेकर दिए गए टास्क 'कठपुतली' में पारस और सिद्धार्थ सीक्रट रूम से घरवालों को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं| वहीं, घरवालों को पता ही नहीं कि उनका आदेश देने वाले पारस और सिद्धार्थ हैं| घरवाले अलग अलग बात कर रहे हैं| वहीं पारस और सिद्धार्थ डिस्कस कर रहे हैं कि घर में कौन सही और कौन गलत है| इसके साथ ही बात करते हैं कि घर में लोग कैसे पीठ पीछे एक-दूसरे की बुराई करते नजर आ रहे हैं|  

बिग बॉस पारस और सिद्धार्थ को घर के नए कैप्टन को चुनने के लिए बोलते हैं| इसके साथ ही पारस को मुख्य घर में जाने के लिए बोलते हैं और सिद्धार्थ को तबियत खराब होने के वजह से अभी सीक्रेट रूम में ही रहेंगे| पारस मुख्य घर में जाकर नए कैप्टन की घोषणा करेंगे|मुख्य घर में पारस एंटर करते हैं और बताते हैं कि घर का नए कैप्टन विकास गुप्ता होंगे| 

बिग बॉस विकास गुप्ता को घर का नया कैप्टन बनने पर बधाई देते हैं| इसके साथ वह घरवालों के लिए वीएलसीसी की तरफ से पैंपरिंग और ग्रूमिंग टास्क लेकर आए हैं| इस टास्क में विकास पांच घरवालों को पैंपरिंग और ग्रूमिंग के लिए अपने साथ ले जाएंगे और दो घरवालों को अपना सेवक बनाएंगे| इस पर विकास गप्ता माहिरा, शहनाज, शेफाली जरीवाला, रश्मि और आसिम को ले जाते है| इसके साथ ही टास्क में पारस और अरहान को सेवक बनाते हैं| वहीं अरहान और मधुरिमा के बीच तनाव बढ़ जाता है| इस पर आरती कहती हैं मैंने इसलिए ही अरहान को मुंह नहीं लगाती हूं| मधुरिमा कहती हैं अरहान की घर में एंट्री मेरे साथ हुई है इसलिए कुछ ज्यादा पीछे पड़ा रहता है|

 

पारस ने घर में आते ही किया हंगामा, असीम की हरकतो का उड़ाया मजाक

BIGG BOSS 13: अरहान खान की इस बात पर रेशमी देसाई के भाई भड़के, बोले-'मेरी बहन...'

Dance Plus 5: सलमान खान हंस-हंसकर हुए लोटपोट, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर ने भी जमकर की मस्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -