शहनाज गिल ने दिखाया टिकटोक पर जलवा, वीडियो हुआ वायरल
शहनाज गिल ने दिखाया टिकटोक पर जलवा, वीडियो हुआ वायरल
Share:

टीवी का जाना माना शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल अभी अपने शो 'मुझसे शादी करोगे' में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। इसमें वो अपने लिए दूल्हा खोज रही हैं। वहीं इस बीच शहनाज गिल फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही शहनाज का एक टिक टॉक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इसके साथ ही शहनाज शीशे के सामने खड़ी हैं। वो नेहा कक्कड़ के नए गाने 'गोवा बीच' पर डांस कर रही हैं। वहीं इस दौरान शहनाज ने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही  उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और मांगटीका कैरी किया हुआ है। वहीं इससे पहले शहनाज इसी ड्रेस के साथ ड्रांस प्रैक्टिस करती दिखी थीं। वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में डांस की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा  टिक टॉक वीडियो शहनाज ने उसी दौरान बनाया है। 'बिग बॉस' खत्म हो गया है परन्तु शहनाज के फैंस उन्हें सिद्धार्थ के साथ दूसरा शो करने की डिमांड कर रहे हैं। 

ऐसे में यदि आप भी इन दोनों सितारों को एक साथ देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर खुशखबरी से कम नहीं है। असल में सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही एक साथ वापसी करने वाले हैं। तस्वीरों को खुद सिद्धार्थ और शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों 'मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2020' में हिस्सा लेंगे। वहीं इस अवॉर्ड शो में सिद्धार्थ और शहनाज 'कबीर सिंह' के गाने पर रोमांटिक डांस करेंगे। इसी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो में ये दोनों एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by SIDNAAZ UPDATES  (@sidnaazupdates) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Tripti_Bargah (@b_tripti2254) on

मामा के बेटे को क्या डेट कर रही है एक्ट्रेस रश्मि देसाई?

मोनालिसा ने स्विमिंग पुल में लगाई आग, हॉट अवतार देखकर हैरान रह गए फैंस

आखिर क्यों घंटों तक रोती रहती थी एक्ट्रेस 'शमा सिकन्दर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -