BB13 : सलमान ने किया हिमांशी के सामने असीम को एक्सपोज़, गर्लफ्रेंड होने के बाद भी क्यों किया ऐसा
BB13 : सलमान ने किया हिमांशी के सामने असीम को एक्सपोज़, गर्लफ्रेंड होने के बाद भी क्यों किया ऐसा
Share:

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 13  का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वही सलमान खान का ये गेम शो और भी ज्यादा मजेदार होता चला जा रहा है। इसके अलावा आज रात वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड के दौरान सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स का कच्चा-चिट्ठा खोलने वाले है। कुछ देर पहले ही हमने आपके साथ एक प्रोमो शेयर किया था, वही जिसमें सलमान खान हिमांशी खुराना पर जमकर बरसते हुए नजर आए थे। असल में हिमांशी खुराना हाल ही में असीम रियाज की कनेक्शन बनकर घर में आई है और शो में दोबारा आने के बाद वह लगातार बाहरी दुनिया की बातें कर रही है।

ऐसे में बताया जा रहा है कुछ घंटे पहले ही हिमांशी खुराना ने रश्मि देसाई  और अरहान खान के रिश्ते के बारे में जहर उगला था। आज रात सलमान खान इसी मुद्दे को उठाते हुए नजर आने वाले है। इसके अलावा मेकर्स ने एक ओर प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद साफ समझ आ रहा है कि सलमान खान असीम रियाज की भी खूब क्लास लगाएंगे।असीम रियाज ने इस शो में हिमांशी खुराना को शादी के लिए प्रपोज किया है और वह लगातार हिमांशी से अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे जाते है। 

वहीं बाहरी दुनिया में ऐसी भी बातें चल रही है कि घर के बाहर भी असीम रियाज किसी के साथ रिश्ते में है।सामने आए प्रोमो में सलमान खान  पहले तो असीम रियाज की क्लास इस वजह से लगा रहे है कि क्योंकि वह लगातार हिमांशी खुराना के पीछे पड़े हुए है, इसके अलावा ऐसा भी लग रहा है कि भाईजान आज रात असीम रियाज के बाहरी रिश्ते का भी कच्चा चिट्ठा खोलने वाले है।घर से बेघर होगा ये सदस्य-आज रात बिग बॉस 13  के घर से विशाल आदित्य सिंह का पत्ता साफ हो सकता है। जी हां माना जा रहा है कि कम वोटों के आधार पर आज रात विशाल आदित्य सिंह को घर से बेघर कर दिया जाएगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by cuteness (@bigboss13seasontedha) on

BB13 : विकास गुप्ता के खिलाफ हुए घरवाले, टास्क के दौरान 'मास्टरमाइंड' ने दी खुली चेतावनी

BB13 : कश्मीरा शाह और आरती ने विकास गुप्ता को इस वजह से लगाया गले

BB13: आकांक्षा पूरी संग एजाज खान ने पारस का उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कहा गधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -