नर्मदा नदी का बड़ा जलस्तर, कलेक्टर ने किया अलर्ट
नर्मदा नदी का बड़ा जलस्तर, कलेक्टर ने किया अलर्ट
Share:

नर्मदापुरम/ब्यूरो। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज बारिश के चलते कई जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वही सेठानी घांट पर जल स्तर 960 फिट पहुंचने पर कलेक्टर एवं एसपी ने सेठानी घांट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को बाढ़ जैसी स्थिति बनने पर नजर बने रखने की बात कही है। वही तवा डैम के 11 गेटों को 12 फीट खोलकर पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन ने भी जलभराव की स्थिति को देखते हुए निचली बस्तियों में अलर्ट रहने के लिए निर्देश जारी किया है । वही बरगी डैम से भी 13 गेटों को खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। तो वहीं जबलपुर से भी बरगी बांध के 21 में से 13 गेटों को खोलकर 1 लाख 6 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दोपहर तीन बजे से किया जा रहा है। निचली बस्तियों में प्रशासन ने पानी बढ़ने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही तेज बारिश के चलते जिले में कई स्थानों पर रोड भी ब्लॉक हो गए हैं। वही पिपरिया में हथवास से सिलारी को जोड़ने वाली पुलिया भी धसक गई है। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। जिससे इस मार्ग से नरसिहपुर बरेली बनखेड़ी वाले वाहनों को वाय पास से होकर निकाला जा रहा है। वहीं शोभापुर से सोहागपुर मार्ग पर भी जल भराव के चलते कई घंटो से रास्ता भी सुबह से बंद रहा। जिले में कई स्थानों पर रोड से आने जाने वाले मार्गों का संपर्क टूट गया।

भारी बारिश के चलते सेठानी घांट का भी जल स्तर अब बढ़ने लगा है। नर्मदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1 फिट नीचे बह रही है। जहां सेठानी घांट का खतरे का अलर्ट 964 फिट है तो खतरे का जल स्तर 967 फिट है। जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में अलर्ट जारी किया है। जिले में हो रही बारिश के बाद एवं दोनो बरना एवं तवा बांध से छूटे पानी के चलते बाढ़ की संभावना बन सकती है। वही नर्मदा नदी का लगातार तेज जल स्तर बढ़ने के चलते कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को एक दिन स्कूल में छुट्टी घोषित की है। 

सावधान! हाथों और पैरों में दिखते हैं दिल की बीमारी के ये संकेत

शादी के 6 साल बाद बिपाशा-करण के घर आएगा नन्हा मेहमान

फिर दर्ज हुई आमिर खान के खिलाफ शिकायत, भारतीय सेना के अपमान का लगा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -