रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान, कहा- 'भारत, एशिया और पूरी दुनिया में निभा रहा महत्वपूर्ण योगदान'
रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान, कहा- 'भारत, एशिया और पूरी दुनिया में निभा रहा महत्वपूर्ण योगदान'
Share:

नई दिल्ली: दुनिया ही नहीं बल्कि हर एक मानवीय प्रजाति के साथ जिव जंतु को भी इस बीमारी ने घेर लिया है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत एशिया और दुनिया में अपना अहम् किरदार निभा रहे है. जंहा एक कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज एशिया और दुनिया दोनों में विकास, विकास, समृद्धि, शांति और स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में सामने आया है. जिसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बल(सेनाएं) भविष्य की क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तेजी से बदलते जा रहे है. 

मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर भी बात की. राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को और अधिक जटिल बना दिया है. जंहा यह भी कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि इस वायरस से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों पर जोर दिया गया है, जो पर्याप्त प्रतिक्रिया समय की अनुमति नहीं दे सकती हैं.

जानकारी एक लिए हम आपको बता दें कि दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज में 58वें एमफिल दीक्षांत समारोह में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य में वरिष्ठ नेतृत्व, सैन्य और सिविल सेवाओं दोनों को विकसित करना और संवारना, संस्था द्वारा भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण  किरदार निभाने वाले है. उन्होंने कहा कि भारत आज एशिया और दुनिया दोनों में विकास, विकास, समृद्धि, शांति और स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में उभरा है. देश की सशस्त्र सेना भविष्य की क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तेजी से बदल रही है.

अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड बोलीं, देश में 'हिंदूफोबिया' फैला रहे नेता

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने जब्त की ताहिर हुसैन की लायसेंसी पिस्तौल, हो सकता है बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र : अवैध विदेशी नागरिकों को लेकर मुंबई पुलिस ने किया चौकाने वाला काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -