मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन
मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन
Share:

टेलीविज़न जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। जानी मानी अभिनेत्री भैरवी वैद्य का निधन हो गया है। 67 वर्षीय अभिनेत्री की मौत की खबर उनकी सह-कलाकार सुरभि दास ने कंफर्म की है। दोनों ने सीरियल 'नीमा डेन्जोंगपा' में साथ काम किया था। सुरभि ने भैरवी वैद्य की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सीरियल 'नीमा डेन्जोंगपा' के सेट पर भैरवी के साथ बेहतरीन समय बिताया था। भैरवी वैद्य की मौत ने शो की स्टारकास्ट को स्तब्ध कर दिया है। हर कोई भैरवी को याद कर भावुक हो रहा है। उनके साथ पिछले अच्छे लम्हों को याद कर गमगीन हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भैरवी बहुत समय से बीमार थीं। चर्चा है कि वो कई महीनों से कैंसर से जूझ रही थीं। भैरवी बीते 45 वर्षों से अभिनय फील्ड में काम कर रही थीं। वो कई गुजराती, हिंदी फिल्मों और टेलीविज़न शोज में नजर आई थीं। प्रशंसकों ने उन्हें आखिरी बार सीरियल 'नीमा डेन्जोंगपा' में देखा था। भैरवी का काम हसरतें और महीसागर जैसे शोज में बहुत पसंद किया गया था। भैरवी ने अपने किरदारों में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी वो याद की जाती हैं।

लेजेंडरी अभिनेत्री ने ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'ताल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने जानकी का किरदार किया था। उनके काम की खूब प्रशंसा हुई थी। भैरवी ने सलमान खान की फिल्म चोरी 'चोरी चुपके चुपके' में अहम भूमिका निभाई थी। वो फेमस थियेटर आर्टिस्ट थीं। कई प्ले का वो हिस्सा रही थीं। भैरवी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता था। उन्होंने अधिकतर प्रोजेक्ट्स में मां का किरदार निभाया था। 

सूखी खांसी से हो गए है परेशान? तो घबराएं नहीं करें ये काम

'दीदी चुप क्यों हैं? मैंने उनके और अपनी पार्टी के लिए इतना स्टैंड लिया...', प्रियंका गांधी वाड्रा पर फूटा अर्चना गौतम का गुस्सा

VIDEO! रिलीज हुआ बिग बॉस 17 का प्रोमो, सलमान खान का जला हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -