MP में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, अब ये दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल
MP में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, अब ये दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस में भारी हलचल मची हुई है। अब इंदौर से कांग्रेस नेता पंकज संघवी एवं महू से पूर्व MLA अंतर सिंह दरबार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं प्राप्त होने पर अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

सीएम डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों नेताओं सहित उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरा देश राममय और मोदीमय हो रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा परिवार निरंतर बढ़ रहा है। पूरे देश में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में ही भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। जमीन से जुड़े ऐसे नेताओं के बिना हमे खटकता था। 

आगे उन्होंने कहा- क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आप लोग बोलेंगे वो हमारी सरकार करेगी। कैलाश जी और पंकज संघवी की परिषद की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को ऊपर उठाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बना सकती है। सच्चे अर्थों में लोकतंत्र को जीवंत रखने का माद्दा है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में है। हमें किसी को छोड़ना नहीं है सबको जोड़ना है। 

'CAA को कभी वापस नहीं लिया जाएगा...', विपक्ष पर विरोध पर बोले अमित शाह

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूचीं, यहाँ देंखे

हरियाणा में टूटा बीजेपी और जेजेपी गठबंधन, मची सियासी हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -