हरियाणा में टूटा बीजेपी और जेजेपी गठबंधन, मची सियासी हलचल
हरियाणा में टूटा बीजेपी और जेजेपी गठबंधन, मची सियासी हलचल
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा एवं JJP का गठबंधन टूट गया है। MLA गोपाल कांडा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन तकरीबन टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें भाजपा जीतेगी। इस बीच सूत्रों के अनुसार, अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ परिवेक्षक के तौर पर जा रहे चंडीगढ़ जा रहे हैं। 

हरियाणा में 7 निर्दलीय और एक गोपाल कांडा को मिला लें तब भी भाजपा के पास 48 हो जाते हैं। ऐसे में JJP से गठबंधन तोड़ने पर भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें है। अभी फिलहाल 90 सीटों में से 41 भाजपा के पास तो 30 कांग्रेस के पास और 10 सीटें इनेलो, 1 हलोपा एवं 7 निर्दलीय है। हरियाणा में बहुमत के 46 MLA चाहिए। ऐसे में हरियाणा में बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा को जब 41 सीटें मिली थी तो उन्होंने JJP के 10 विधायकों को साथ लेकर सरकार बनाई थी। JJP से गठबंधन करने पर दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। 

मगर अब लोकसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पाई। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों ने गठबंधन तोड़ दिया है। मगर JJP से गठबंधन तोड़ने के बाद भी भाजपा सरलता से सरकार में रह सकती है। जिसका कारण है भाजपा के पास 41 विधायकों है तथा 7 निर्दलीय भी उनके समर्थन में है। इसके अतिरिक्त हलोपा MLA गोपाल कांडा भी भाजपा के समर्थन में है। जिससे भाजपा के पास बहुमत के आंकड़े से भी 3 सीटें अधिक बन रही है।

देश में लागू हुआ CAA ! जामिया मिलिया, शाहीन बाग समेत कई इलाकों में सुरक्षा सख्त, JNU में भी नोटिस जारी

दुखद! सड़क किनारे खड़े बारातियों को डंपर ने कुचला, 6 की मौत

'600 इंदिरा कैंटीन और खोलेंगे..', कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -