हजारीबाग में हुआ बड़ा हादसा, PM मोदी ने जताया दुख
हजारीबाग में हुआ बड़ा हादसा, PM मोदी ने जताया दुख
Share:

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना इलाके में दारू-टाटीझरिया के सिवाने पुल पर यात्रियों से भरी बस नीचे गिर गई। शनिवार शाम लगभग 4 बजे हुई इस दुर्घटना में 7 यात्रियों की जान चली गई। लगभग 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस में 52 लोग सवार थे। पांच चोटिल व्यक्तियों को रिम्स भेजा गया है। मृतकों में चार महिला एवं तीन पुरुष सम्मिलित हैं। हजारीबाग जिले में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। 

कहा जा रहा है कि गड्ढे में चक्का चले जाने पत्ती टूट गई तथा बस पुल से नीचे खाई में जा गिरी। बस के नदी की तलहटी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। मृतकों में हरेंद्र सिंह, रानी सलूजा, रविंदर कौर, गिरिडीह सेवादार सहित 7 लोग सम्मिलित हैं। जबकि दो लोग घटनास्थल पर बस में फंसे हैं। चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए HMCH भेजा गया है। सभी मरने वाले गिरिडीह के रहने वाले हैं। एक लूना सवार भी चोटिल हो गया, जो यूपी का रहने वाला है।

खबर के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे बस गिरीडीह से रांची के लिए लगभग 45 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। शाम लगभग 4 बजे सेवाने नदी के पुल पर पहुंचते ही उसका चक्का गड्ढे में चला गया तथा पत्ती टूटते ही बस लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी। एक यात्री ने बताया कि वह रांची स्थित गुरुद्वारे में होने वाले समागम समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना हो गई। दुर्घटना होते ही पुल के नीचे चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। वही घटना की खबर प्राप्त होते ही SDPO अनुज उराव, टाटीझरिया बीडीओ शाइनी तिग्गा, दारू थाना  प्रभारी अमित कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर सभी चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए सदर चिकित्सालय भेजा। 

'कितना खर्च आया था...', BJP नेता ने CM भूपेश से क्यों पूछा ये सवाल?

सैर पर निकले बुजुर्ग इस्लाम को कुत्ते ने किया लहूलुहान, ग्रामीणों के आक्रोश

भ्रष्टाचार मामले में 4 दिन की रिमांड पर भेजे गए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, वक्फ बोर्ड में घोटाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -