भाबीजी घर पर हैं ने पूरे किये 1400 एपिसोड, मना जश्न
भाबीजी घर पर हैं ने पूरे किये 1400 एपिसोड, मना जश्न
Share:

कॉमेडी सीरियल भाबीजी घर पर हैं आजकल लोगों को बड़ा पसंद आता है। लोग इस शो को देखना बहुत ही अधिक पसंद करते हैं और यही वजह है कि अब इस शो ने 1400 एपिसोड पूरे कर लिया है। जी हाँ, एंड टीवी के सीरियल भाबीजी घर पर हैं ने हाल ही में अपने 1400 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। आप देखते ही होंगे कि भाबीजी घर पर हैं की कहानी काफी मजेदार है। वहीँ इस शो की असली ताकत इस शो के कलाकार हैं जिनके दम पर शो ने अपनी एक अलग पहचान बना डाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BGPH Fan Association (@fcbgph) on

वैसे शो के सभी कैरेक्टर दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं और मनोरंजन के मामले में काफी आगे निकल गए हैं। इस सीरियल को इतनी लोकप्रियता मिली है कि अब इस शो ने अपने 1400 एपिसोड भी पूरे कर लिए हैं। अब यह कहा जा सकता है कि यह शो तारक मेहता को कड़ी टक्कर देने लगा है। जैसे ही सीरियल ने अपने 1400 एपिसोड पूरे किए वैसे ही शो के सेट पर जश्न का माहौल नजर आया है। अब सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो आप देख सकते हैं।

इन तस्वीरों में केक कटिंग की जा रही है। वहीँ जश्न भी मनाया जा रहा है। आप देख सकते हैं इस मौके पर शो की निर्माता Binaiferr Kohli ने खुशी जाहिर की थी। एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, 'वे तो 50 हजार एपिसोड बनाना चाहती हैं।' अब शो की कास्ट के बारे में बात करें तो शो में आसिफ शेख, रोहिताश गौर, राकेश बेदी, शुभांगी अत्रे, सौम्या टंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Video: भारती सिंह को मिला मास्क के अंदर से बोलने का नया तरीका

डांस वीडियो शेयर कर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, ट्रोलर्स बोले- 'तुमसे अच्छी तो रिया है'

पारस ने अपनाया रणवीर सिंह का लुक, नए गाने में आएगा नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -